अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
अड़की। अड़की थाना अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के धोबा गांव के तीन व्यक्ति सोहराय मुंडा (40 वर्ष) रुपू मुंडा (45 वर्ष) एवं मनोज मुंडा (15 वर्ष) तथा गम्हरिया के रेपो मुंडा (30 वर्ष) आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक यह सभी ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए सरमाली के समीप करकरी नदी में मछली मारने गए हुए थे। इसी बीच जोरदार बारिश और तेज गढ़गड़ाहट के साथ बिजली चमकने लगी।
यह देख सभी लोग गांव की ओर लौट रहे थे । घर लौटने के क्रम में लगभग शाम के 5:30 बजे लगभग इनके ऊपर आसमानी बिजली आ गिरी। गांव वालों को सूचना मिलते ही सब घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और सभी को घर लेकर आया गया। जिसमें मनोज मुंडा की घर पहुंचाते ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा तीनों को घायल अवस्था में गांव वालों की मदद से दीपक फाउंडेशन अस्पताल अड़की लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल खूंटी रेफर किया गया।

