WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। बरही एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृतव में पदमा थाना अन्तर्गत इटखोरी मोड़ के पास से मारुति सेलेरियो कार से 1.5 किलो अफीम के साथ चार तस्करों को हिरासत में लिया गया हैं। पकड़े गए तस्करों में लालू दांगी, विकास दांगी, संदीप कुमार यादव (तीनों ढोढ़ी, मंधनिया थाना मयूरहंड, जिला चतरा) व चंदन कुमार दांगी हैं।
एसडीपीओ ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तस्कर अफीम को चतरा से कोडरमा ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम की अनुमानित कीमत बाजार भाव से 2.5 लाख के करीब है। स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में इन्होंने कई अन्य जानकारियां दी हैं।
