Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 08:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक के साथ धोखाधड़ी कर करोडों की ठगी
झारखंड

कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक के साथ धोखाधड़ी कर करोडों की ठगी

April 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची| रांची के गोंदा थाने में मेघा रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक दिनेश प्रसाद साहु ने ज्योति बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और एमबी लिमिटेड के खिलाफ शनिवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। दिनेश प्रसाद साहू ने बताया कि दोनों कंपनी के लोगों ने उनके साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी कर बैंक लोन को नहीं चुकाने और वाहन को कब्जे में रखने का आरोप लगाया है।

दिनेश ने बताया कि ज्योति बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चरणजीत सिंह, इश्वजीत सिंह उर्फ करण,प्रोजेक्ट इंचार्ज इंद्रजीत सिंह उर्फ लक्की से उनकी जान पहचान अगस्त 2017 में हुई। उस वक्त उनका नगर निगम का प्रोजेक्ट रांची में चल रहा था। दिनेश ने बताया कि उनकी कंपनी कंस्ट्रक्शन मेटेरियल, मशीन आरएमसी की सप्लाई करती है।

Advertisement Advertisement

दिनेश ने ज्योति बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को गोंदा थाने के पीछे पुलिस लाइन रांची में चल रहे प्रोजेक्ट में 5,57,62,298 रूपये का मेटेरियल सप्लाई किया गया था। इसके अलावा अन्य साइट पर भी माल सप्लाई किया था। जिसमें एक करोड़ 40 लाख रुपये का बकाया शेष रह गया था। इसी दौरान सभी ने मिलकर बैंक से दो गाड़ी फाइनेंस कराने की बात कही। सभी ने भरोसा दिया गया कि फाइनेंस की किस्त वे लोग भर देंगे। इसके बाद एचडीएफसी बैंक से एक स्कोडा और एक इनोवा गाड़ी फाइनेंस कराये। अगले ही दिन दोनों गाड़ी गोंदा में उनलोगों ने ले लिया। लेकिन उनलागों के द्वारा किस्त नहीं देने पर अनुरोध करने पर भी रुपये नहीं दिया गया।

दिनेश ने बताया कि फिर किस्त जमा करने की बात कहने पर इंद्रजीत ने इनोवा गाड़ी का चाभी फेंक कर उसे दे दिया। इसके बाद इंद्रजीत ने कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। वाहन स्कोडा का 18 लाख 86 जार 95 रुपया नहीं दिया गया। गारंटर बने एमबी लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर एस रज्जा सहित चरणजीत सिंह, इश्वजीत सिंह उर्फ करण,प्रोजेक्ट इंचार्ज इंद्रजीत सिंह उर्फ लक्की ने मिलकर उनके साथ ठगी की है। थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकहीं होगी बारिश तो कहीं चलेगी लू, जानें झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल
Next Article शिक्षक हो जाए सावधान, नहीं लगवाया कोरोना टीका तो देना पड़ेगा कारण | झारखंड के शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.