Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बूथ को मजबूत बनाकर लोगों का अधिकतम वोट प्राप्त करें: नड्डा
झारखंड

बूथ को मजबूत बनाकर लोगों का अधिकतम वोट प्राप्त करें: नड्डा

October 4, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भाजपा का बूथ सह शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा ने राजनीतिक संस्कृति को बदलने का काम किया
हजारीबाग। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने पिछले कुछ सालों में देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कभी जाति व वर्ग के आधार पर गठबंधन किया जाता था और ऐसी पार्टियां सफल होती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल ने इस स्थिति को बदल दिया। यही कारण है कि महागठबंधन खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास से आगे बढ़कर सबका विश्वास प्राप्त करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना चाहती है। मोदी ने देश की तस्वीर को दुनिया के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने का काम किया। यही कारण है कि आज पाकिस्तान अलग थलग पड़ गया है। अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम से दुनिया को अमेरिका द्वारा भारत के प्रति देखने के तरीके बदलने का संदेश है। आज पर्यावारण संरक्षक को लेकर दुनिया भारत से सुनना चाहती है। नड्डा शुक्रवार को गांधी मैदान में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बूथ सह शक्ति केन्द्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने 90 हजार करोड़ किसानों के खातों में डालने का काम किया है, ताकि किसान खातों से राशि निकालकर बाजार में खरीदारी करें और इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि अब कश्मीर एवं वहां की जनता का सही अर्थों में विकास होगा। उन्होंने तीन तलाक समाप्त किए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों को भी अधिकार मिला है।
पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण जनता वोट देने का तैयार है। उन्होंने कहा कि बूथ की ओर ध्यान दें और जो लोग वोट देना चाहते हैं ऐसे सभी लोगों का वोट अपने पक्ष में जाए, इसे सुनिश्चित करें। ऐसा कर सकने पर हम 65 पार के लक्ष्य को आगे ले जाकर 70 तक पहुंचे सकते हैं।
घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे, शरणार्थी को जाने नहीं देंगे
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे और किसी भी शरणार्थी भाई को जाने नहीं देंगे। यह तभी संभव होगा जब हम और मजबूती से काम कर सकेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव के पूर्व बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाने की चर्चा की।
कार्यकर्ता पार्टी की आंख कान और आत्मा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आंख कान और आत्मा है। वे हीं धरातल पर पार्टी के कार्यों को लोगों तक पहुंचाते हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलवाते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा व वामदल दो ही राजनीतिक विचार धारा सक्रिय था, लेकिन वामदल अब देश और दुनिया से समाप्त हो गया है। अब भाजपा छोड़ शेष दल वंशवाद और परिवार वाद की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अन्य दलों में न तो नेता और न ही नीति होने की बात कही। कांग्रेस कार्यकाल में कुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि 67 साल तक कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया। साथ ही राज्य में कांग्रेस ने 14 साल तक राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया।
मुख्यमंत्री ने कृषि आशीर्वाद योजना की चर्चा करते हुए कहा कि 35 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने 11 अक्टूबर को छूटे हुए 12 लाख किसानों को प्रथम किस्त दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही दीपावली के बाद दूसरी किस्त दिए जाने की बात भी कही। उन्होंने फिर दोहराया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर दी जाएगी।
लक्ष्य बूथ जीतना होना चाहिए: प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष 65 पार का लक्ष्य रखा गया है। पूरा जोर बूथों पर होना चाहिए। बूथ जीतते हीं चुनाव जीतना संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका अपना बूथ कैसे एक प्लस और बी प्लस हो इसको लेकर काम करने की जरूरत है।
बूथ को नंबर वन बनाइये, जीत सुनिश्चित होगी: जयंत सिन्हा
सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि बूथ को नंबर वन बनाने की जरूरत है। बूथ जीतने के साथ ही विधानसभा में जीत तय होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारा संघर्ष विरोधी दल के साथ नहीं था। हम अपनी प्रतिद्वंदिता रिकार्ड वोट से जीतने के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल ईंजन की सरकार से राज्य की जनता को डबल फायदा हुआ है। उन्होंने इस क्रम में किसान सम्मान निधि योजना व आयुष्मान भारत का जिक्र भी किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, मंत्री डॉ नीरा यादव, मंत्री अमर बाउरी, विधायक ढुल्लू महतो, निर्भय शाहावादी, जानकी यादव, फूलचंद मंडल, राज सिन्हा, नागेन्द्र महतो, केदार हाजरा, जय प्रकाश वर्मा, राज्य प्रशिक्षण प्रमुख गेणश मिश्रा, पूर्व सांसद डॉ रवीन्द्र राय और पूर्व सांसद प्रो. यदुनाथ पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस ने शहीद जवानों के प्रति व्यक्त की संवेदना
Next Article चार शूटर गिरफ्तार, छह पिस्टल बरामद

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.