अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में जमीन की बोरिंग से पानी निकालने की लागत बढ़ गई है। रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की शुक्रवार को सुकुरहुट्टू, रिंग रोड में बैठक हुई। इसमें बोरिंग की नई दर 110 रुपये प्रति फीट तय की गई, जो बैठक के दिन से लागू हो गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने बताया कि मजदूरों की मजदूरी, मशीन ऑपरेटर चार्ज, हैमर बिट और बोरिंग मशीन के पार्ट्स की कीमत तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से बोरिंग की पुरानी दर पर काम करना मुश्किल हो गया था। सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से नई दर को मंजूरी दे दी।
बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद
बैठक में सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान और राजू शर्मा समेत कई मशीन मालिक शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : ताना मा’रने का नतीजा है बूढ़े पति-पत्नी की नृशंस ह’त्या… जानें
इसे भी पढ़ें : NKSTPP की मदद से खुली राह, गरीबी को मात देकर आगे बढ़ा विक्रम… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : हंसुली से बंगारी तक, दिल्ली में चमका झारखंड के कारीगरों का हुनर
इसे भी पढ़ें : राजधानी में बदले गये पार्किंग स्थल, रेट में भी फेरबदल… जानें डिटेल्स

