अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ की ठंडी सुबह थी, लेकिन गोकुलपुर बाईपास रोड पर बने Yamaha शो रूम वर्षा ऑटोमोबाइल्स के बाहर माहौल कुछ और ही था। शोरूम खुलने से पहले ही युवाओं की भीड़ इकट्ठी होने लगी थी। कोई कह रहा था, “भैया, RX 100 वापस आती तो मजा आ जाता,” तो कोई मोबाइल निकालकर नई XSR 155 की तस्वीरें देख रहा था। इन सबके बीच खड़ा 22 साल का एक जवान लड़का बार-बार एक ही बात दोहरा रहा था, “मेरे पापा की RX 100 की आवाज आज भी मेरे कान में बजती है। उसी आवाज की तलाश में यहां आया हूं।”
पुरानी यादें, नया रूप
वर्षा ऑटोमोबाइल्स शोरूम के अंदर जब Yamaha XSR 155 का कवर हटाया गया, तो तालियों और सीटी की आवाज एक साथ गूंजी। शोरूम संचालक जयंत चक्रवर्ती और कुणाल चक्रवर्ती भी इस प्रतिक्रिया को देखकर मुस्कुरा उठे। जयंत ने कहा, “लोग RX 100 से सिर्फ बाइक जैसा रिश्ता नहीं रखते थे, उनके साथ यादें जुड़ी हुई हैं। XSR 155 उसी भावना को नए रूप में पेश करती है।” बाइक के सामने खड़ा एक बुजुर्ग व्यक्ति शांत आवाज में बोला, “मेरी पहली कमाई से मैंने RX 100 खरीदी थी। आज उसका नया रूप देखकर मन गदगद हो गया।”
टेस्ट राइड में मिली वही पुरानी फील
कुछ ही देर बाद टेस्ट राइड की लाइन बनने लगी। 19 साल का एक लड़का पहली बार XSR 155 की सवारी कर रहा था। हेलमेट उतारते ही उसने मुस्कराते हुए कहा, “भाई, इसका बैलेंस और पिकअप दोनों अलग ही लेवल का है। RX 100 की रूह और आज की तकनीक… दोनों महसूस हुईं।” उसके साथ खड़ा उसका दोस्त बोला, “ये बाइक सिर्फ मशीन नहीं है, जैसे पास्ट और फ्यूचर एक साथ चल रहे हों।”
डिजाइन में यादें, इंजीनियरिंग में आज का समय
रेट्रो हेडलैंप, प्रीमियम फिनिश, डिजिटल क्लस्टर… हर फीचर लोगों का ध्यान खींच रहा था। युवाओं को यह उम्मीद थी कि उन्हें एक ऐसी बाइक मिले जो दिखने में पुरानी याद दिलाए, लेकिन राइड में आज की तेज रफ्तार दुनिया का भरोसा दे। XSR 155 में 155cc लिक्विड कूल्ड इंजन, VVA तकनीक और 6 स्पीड गियरबॉक्स है। USD फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन इसे और भी आरामदायक बनाते हैं।
उम्मीदों का नया सफर
शोरूम के कोने में खड़ी 11वीं क्लास की एक छात्रा ने बाइक को देखते हुए कहा, “ये सिर्फ लड़कों की बाइक नहीं है। मुझे इसका रेट्रो लुक बहुत पसंद आया। मैं भी टेस्ट राइड लेने वाली हूं।” इस तरह के कमेंट सुनकर साफ दिख रहा था कि XSR 155 सिर्फ युवाओं ही नहीं, हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींच रही है।
शहर की नई चर्चा
लॉन्च के बाद पाकुड़ में एक ही सवाल घूम रहा है… “क्या XSR 155 RX 100 की जगह ले पाएगी?” पर लोगों की मुस्कान और उत्साह देखकर ऐसा लगता है कि यह बाइक सिर्फ RX 100 को याद नहीं दिलाती, बल्कि नई यादें बनाने आई है। वर्षा ऑटोमोबाइल्स शोरूम प्रबंधन का कहना है कि कीमत 1.40 से 1.60 लाख रुपये के बीच रहेगी और बुकिंग शुरू हो चुकी है। भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह बाइक शहर में एक नई पहचान बनाने वाली है।
इसे भी पढ़ें : NKSTPP की मदद से खुली राह, गरीबी को मात देकर आगे बढ़ा विक्रम… जानें कैसे

