Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 10:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कंधों पर जिम्मेदारी, सीने पर चमकता बैज : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में नए कप्तानों के सिर सजा ताज
झारखंड

कंधों पर जिम्मेदारी, सीने पर चमकता बैज : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में नए कप्तानों के सिर सजा ताज

August 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ग्लोबल स्कूल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : जब कंधों पर जिम्मेदारी और सीने पर नेतृत्व का बैज चमकता है, तो चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास नजर आने लगता है। बुधवार को गोविंदपुर स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था स्कूल के वार्षिक ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी’ का, जहां नए शैक्षणिक सत्र के लिए चुनी गई छात्र परिषद के नए कप्तानों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तालियों की गड़गड़ाहट और स्टूडेंट्स के उत्साह के बीच पूरा परिसर जश्न के माहौल में डूबा नजर आया।

सैश और बैज पहनकर कप्तानों के चेहरों पर झलकी खुशी

कार्यक्रम की शुरुआत से ही ऑडिटोरियम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की मौजूदगी से पूरी तरह भरा हुआ था। मंच पर जैसे ही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. खालिद और चेयरपर्सन डॉ. निखत परवीन ने एक-एक कर सभी छात्रों को मंच पर आमंत्रित किया और उन्हें सैश पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती चांदनी त्रिगुणाइत ने सभी कैप्टन्स के सीने पर बैज लगाए।

Advertisement

इस बार स्कूल हेड बॉय की कमान सौरव कनौजिया को मिली, वहीं सना हैदर को स्कूल हेड गर्ल के रूप में चुना गया। वाइस हेड कैप्टन के रूप में फरहान अख्तर ने जिम्मेदारी संभाली। खेल जगत की कमान स्पोर्ट्स कैप्टन प्रियांशु कुमार के हाथों में आई, तो सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मरियम तहरीम को कल्चरल कैप्टन बनाया गया। अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिनव कुमार सिंह को डिसिप्लिन कैप्टन की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही मारिया हाउस से शाहिद खान, रूसो हाउस से दिव्यांशु कुमार रजक, फ्रोबेल हाउस से समीर पंडित और पेस्टालॉजी हाउस से जायद खान को हाउस कैप्टन का दायित्व मिला।

कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

बैज और सैश वितरण के बाद प्रधानाचार्या ने सभी नए प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कप्तानों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा लीडर वही है जो अपने साथियों को साथ लेकर चले। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ विद्यालय की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं निदेशक डॉ. एस. खालिद ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल एक पद या नाम नहीं है, बल्कि यह अपने काम के प्रति ईमानदारी दिखाने का अवसर है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह नई टीम स्कूल को सफलता के एक नए शिखर तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी कप्तानों के यादगार ग्रुप फोटो के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें : छोटे हाथों में वोट की ताकत, ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने सीखा लोकतंत्र का असली मतलब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्मार्ट वर्किंग, तेज फैसले… CCL में HR का ‘डिजिटल अवतार’
Next Article राशिफल @ 06 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.