Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 11:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड को सजाने और संवारने में लगी है सरकार: हेमन्त सोरेन
झारखंड

झारखंड को सजाने और संवारने में लगी है सरकार: हेमन्त सोरेन

February 2, 2022No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज ऐतिहासिक दिन है। गरीब, मजदूर, आदिवासी, पिछड़ा, दलित समाज की लड़ाई लड़ने के लिए जिस दल का गठन किया गया था, वह पार्टी आज तेजी से अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रही है। समारोह की पुरानी परंपरा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में महामारी का प्रकोप है। इस कारण भव्य समारोह की 40 वर्ष पुरानी परंपरा पर अल्प विराम लगा है।

सोरेन ने कहा कि पहले हम देर रात तक स्थापना दिवस मनाते थे। अभी गाइडलाइन के दायरे में मना रहे हैं। महामारी खतरनाक है। इसलिए भीड़ एकत्र नहीं करते हुए सभी जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का पेश किया ब्यौरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में बुधवार को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 43 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा से सावधान रहना होगा। रेलवे, हवाई अड्डे बेचे जा रहे हैं। बजट से किसान हित को बाहर कर दिया गया है। केवल अमीरों को लाभ दिया जा रहा है। यह एकतरफा बजट है। राज्य सरकार केंद्र से अपने हक और अधिकार की मांग कर रही है। केंद्र के उपक्रम झारखंड में संचालित हैं। कोयला खनन कर रहे हैं। लिहाजा, केंद्र को झारखंड के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के भारी दबाव के कारण केंद्र ने विस्थापितों को केंद्रीय उपक्रमों में एक करोड़ तक का टेंडर देने की मांग मान ली है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की लुटिया डूबने वाली है। पार्टी का प्रपंच ज्यादा दिन रहने वाला नहीं है।

इससे पहले उन्होंने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने उपायुक्त आवास के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,स्वामी विवेकानंद, अमर शहीद वीर सिदो कान्हू्,वीर कुंवर सिंह तथा तिलका मांझी की प्रतिमाओं के पास पहुंचकर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री मुख्य समारोह स्थल पर बनाए गए मंच पर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, नलिन सोरेन,सीता सोरेन ने हिस्सा लिया।

अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलेगी सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य के विकास को पीछे कर दिया। सरकार नए सिरे से झारखंड को सजाने और संवारने में लगी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि कि दो दशक से पारा शिक्षकों की समस्याएं बरकरार थी। सरकार बनते ही समाधान किया गया। तकरीबन 70 हजार पारा शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अब अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में जुड़े मुद्दों को लेकर कानून बना रही है। जनता को जागरूक होकर इसका लाभ लेना चाहिए ।

सरकार ने सिंचाई योजना को दी प्राथमिकता : बसंत सोरेन

विधायक बसंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। आपकी सरकार-आपके अधिकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार पंचायत स्तर तक पहुंची है। सरकार ने मसलिया में 1200 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना को स्वीकृत दी है। शिकारीपाड़ा में 700 करोड़ की सिंचाई योजना स्वीकृत हुई है। दुमका पूरी तरह से उप राजधानी के रूप में विकसित होगा। यहां मिनी सचिवालय की स्थापना होगी। फूलो-झानो मेडिकल कालेज और अस्पताल को तमाम सुविधाओं से लैस किया जाएगा।उन्होंने दुमका में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग रखी।

पिछली सरकारों ने किया शोषण : सीता सोरेन

विधायक सीता सोरेन ने कहा कि कोविड काल में भी हम सीमित दायरे में स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह समारोह हमारी परंपरा में शामिल है। इसी के दम पर अलग झारखंड राज्य हासिल किया गया हैं। झारखंड की स्थापना शिबू सोरेन के संघर्ष का नतीजा है। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। दुमका-रामगढ़ रोड का निर्माण शुरू हो चुका है। धोती-साड़ी योजना फिर से शुरू की गई है। हड़िया-दारु बेचने वाली महिलाओं को नौकरी दी जा रही है। खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। निजी कंपनियों में 75 फीसद नौकरी स्थानीय लोगों को मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि आउटसोर्सिंग कंपनियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। पंचायत सचिव, सहायक पुलिस के मामलों को गंभीरता से लिया जाए।

गुरुजी के सपनों को किया जा रहा साकार : नलिन सोरेन

नलिन सोरेन ने कहा कि सरकार के कामकाज के जरिए गुरु जी के सपनों को साकार किया जा रहा है। हेमंत सरकार बुनियादी समस्याओं का निदान कर रही है। सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारने की पहल हो रही है। गुरुजी की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। सरकार बिचौलिया राज को खत्म कर रही है। उन्होंने ने कहा कि दुमका में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में भाजपा ने जनता को केवल कोरा आश्वासन दिया। झामुमो के 43वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह दुमका में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दिया बड़ा बयान
Next Article झारखंड के सभी जिलों में 4 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.