Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करे सरकार : दीपक प्रकाश
झारखंड

जेपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करे सरकार : दीपक प्रकाश

November 28, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने जेपीएससी पीटी परीक्षा मेधा  घोटाले में आयोग पर नियमो के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवा विरोधी,रोजगार विरोधी राज्य सरकार मेधावी और प्रतिभावान छात्रों का शोषण कर रही है। जेपीएससी पीटी घोटाला राज्य सरकार के इशारे पर हुआ है।

उन्होंने कहा कि जेपीएससी ने अपने नियमावली के धारा 30 का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया है। जिसमे परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता ,सभी परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट को सार्वजनिक करने का उल्लेख है,परंतु राज्य केलिये दुर्भाग्य की बात है कि आयोग के अध्यक्ष ही अपनी नियमावली को अनावश्यक बता रहे हैं। श्री प्रकाश ने पीटी परीक्षा में छात्रों के क्रमवार उत्तीर्ण होने के सवाल पर जेपीएससी अध्यक्ष के जवाब के संबंध में कहा कि इसे अपरिहार्य कारण बताना और रिजल्ट को औपबंधिक बताना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। न्होंने कहा कि यह प्रोविजनल रिजल्ट क्या होता है इसे स्पष्ट करें आयोग के अध्यक्ष। कहा कि बीसी2 कोटे का कटऑफ मार्क्स 252 है फिर इस श्रेणी में 230 अंक लाकर कोई अभ्यर्थी कैसे पास हो गया। श्री प्रकाश ने जेपीएससी पीटी  घोटाला की जांच अध्यक्ष द्वारा करने की बात को हास्यास्पद बताया और कहा कि दूध की रखवाली बिल्ली नही कर सकती। उन्होंने पीटी को रद्द करते हुए इसकी जांच सिटींग जज या सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये कैसी जांच जिसमे मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की बात भी हो रही।

auto

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में आन्दोलनं का अधिकार है ,परंतु राज्य सरकार लाठी डंडे से अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। भाजपा भ्रष्टचार के खिलाफ तीब्र और आक्रामक लड़ाई केलिये तैयार है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अबतक 317 से ज्यादा फर्जी मुकदमे हो चुके है,परंतु प्रशासनिक पुलिस अधिकारी ऐसे हरकत से बाज आएं।

श्री प्रकाश ने पेट्रोल डीजल के दाम ,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में पेट्रोल डीजल से वैट नही घटाने के कारण राज्य के व्यापारी 30हजार किलो लीटर प्रतिदिन यूपी और बंगाल से खरीद रहे। गाड़ी चालक राज्य से पेट्रोल और डीजल भरवा ले रहे जिससे राज्य को प्रतिदिन 55करोड़ का नुकसान हो रहा है। जेपीएससी छात्रों के शांतिपूर्ण मार्च में नेतृत्व करते हुए शामिल रहे भाजपा विधायक एवम प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल ने कहा कि जेपीएससी ने पद को बेंच दिया है। अब मुकदमों और डंडों से इसे छिपाने की कोशिश हो रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है।हम सैकड़ो मुकदमा झेलने को तैयार हैं। परंतु यह सरकार मुकदमा करके निर्दोष छात्रों का भविष्य बर्बाद नही करे। प्रेसवार्ता में विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के नए वैरिएंट पर समय रहते कदम उठाने की जरूरत : स्वास्थ्य मंत्री
Next Article 12 हजार करोड़ के मालिक रहे रेमंड  ग्रुप के संस्थापक विजयपत सिंघानिया आज किराए के मकान में रहने को हैं मजबूर !

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.