Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को आईकॉन बनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री
झारखंड

टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को आईकॉन बनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री

August 3, 2021No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। झारखंड राज्य में खेलों का अंतराष्ट्रीय पैमाना बनाने और खेलों तथा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने तथा बढ़ावा देने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। खेल और खिलाड़ियों के लिए लगातार नई कड़ी जोड़ी जा रही है। यहां हर खेल में खिलाड़ी कैसे आगे आएं, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को खिलाड़िय़ों को नियुक्ति पत्र और टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति सह टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मौके पर मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहीं तीरंदाज दीपिका कुमारी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान तथा सलिमा टेटे को पांच-पांच लाख की सम्मान राशि प्रदान की। इन खिलाड़ियों के टोक्यों में होने की वजह से इनके परिजनों ने सम्मान राशि ग्रहण की। इसके अलावा पैरा ओलंपिक के बोकिया खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय राज को विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपए प्रदान किए। इसके अलावा 12 खिलाड़ियों को गृह विभाग में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

चुनौतियों के बीच खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी और अन्य चुनौतियों के बीच खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में खेल विभाग लगातार सक्रिय है। इस दिशा में राज्य गठन के बाद पहली बार खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके अलावा खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जा रही है। उन्हें उनके बेहतर प्रदर्शन लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। इसके अलावा पंचायतों में खेल मैदान, एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम और फुटबॉल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए सरकर प्रतिबद्ध है।

सीमित संसाधनों के बीच अपनी पहचान बना रहे खिलाड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुविधाओं का घोर अभाव है। संसाधनों की कमी है। वहां हर दिन जीवन-यापन और विभिन्न चुनौतियों के बीच खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा निखारते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खासकर यहां की महिलाएं और बच्चियां जिस तरह खेलों में सीमित संसाधनों के बीच अपना, राज्य और देश का नाम रौशन कर रहे हैं, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि झारखंड खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले दिनों में यह राज्य खेलों में एक अग्रणी राज्य बनेगा।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सौगात देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्चरी में दीपिका कुमारी और महिला हॉकी में निक्की प्रधान तथा सलिमा टेटे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व टोक्यो ओलंपिक में कर रही हैं। ये खिलाड़ी जब टोक्यो से वापस लौटेंगी तो इन्हें सरकार द्वारा सौगात दिया जाएगा, ताकि भविष्य में वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का मान बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शामिल इन खिलाड़ियों को सरकार आईकॉन बनाएगी, ताकि अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके।

आप बेफ्रिक होकर खेलें, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद कहा कि वे यह नहीं समझे कि उनका दायित्व अब कुछ और होगा। वे पुलिस विभाग में नौकरी करेंगे, लेकिन वे पूरी तरह खेलों से ही जुड़े रहेंगे। यह तो सिर्फ खिलाड़ियों को व्यवस्था से जोड़े रखने का माध्यम है, ताकि उन्हें रोजगार की चिंता नहीं हो। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें। खेलों में आप अपना जौहर दिखाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी। खेलों में खिलाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम के पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस टीम में झारखंड की दो बच्चियां अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने टीम को सेमीफाइनल में अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान राशि
टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और महिला ह़ॉकी टीम की सदस्य सलिमा टेटे और निक्की प्रधान को मुख्यमंत्री ने सम्मान राशि प्रदान किया। इन खिलाड़ियों के टोक्यो में होने की वजह से दीपिका कुमारी की माता गीता देवी, निक्की प्रधान की माता जीतन देवी, पिता सामा प्रधान तथा बहन शशि प्रधान और सलीमा टेटे के पिता सुलक्षण टेटे और बहन महिमा टेटे ने सम्मान राशि ग्रहण किया।

इन खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र
लॉन बॉल की खिलाड़ी फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे और कृष्णा खलखो, साइकिलिंग खिलाड़ी लखन हांसदा, कराटे खिलाड़ी विजय कुमार, तीरंदाज़ रीना कुमारी और वुशु खिलाड़ी विप्लव कुमार झा को आरक्षी पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं तीरंदाज मधुमिता कुमारी, रीतेश आनंद और भाग्यवती चानू को पुलिस अवर निरीक्षक के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मधुमिता कुमारी की अनुपस्थिति में उनकी माता सुमन देवी को उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जबकि रीतेश आनंद और रीना कुमारी कुछ वजहों से उपस्थित नहीं हो सके।

मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे,खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल और निदेशक, खेल जीशान कमर मौजूद थे।

अब तक 38 को नौकरी

गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2020 को बिरसी मुंडू को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद 17 मार्च, 2021 को 27 अन्य खिलाड़ियों को प्रोजेक्ट भवन में यह लेटर दिया गया था।
मंगलवार को दस खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत मौका मिला। इस तरह से अब तक 30 खिलाड़िय़ों को इसका लाभ मिल चुका है। एक प्लेयर बिरसी को छोड़कर सबों को पुलिस विभाग में ही पदस्थापित किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजाने झारखंड में शिक्षा की अलख जगाने वाले पारा शिक्षकों की स्थायीकरण की घोषणा कब तक होगी?
Next Article ब्रेकिंग: 370 हटने की दूसरी बरसी से ठीक पहले कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.