अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसा फैलाते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर आईईडी ब्लास्ट किया। इन धमाकों में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर केके मिश्रा समेत तीन जवान घायल हो गए, जबकि हवलदार महेंद्र लश्कर शहीद हो गए।
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा के बाबूडेरा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिसमें इंस्पेक्टर केके मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद जब सुरक्षाबल इलाके से लौट रहे थे, तब एक और ब्लास्ट हुआ। इस बार एसआई रामकृष्ण गागराई और हवलदार महेंद्र लश्कर घायल हो गए। तीनों घायल जवानों को तुरंत राउरकेला के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हवलदार महेंद्र लश्कर ने दम तोड़ दिया।
वहीं, दूसरी ओर नक्सलियों ने एक पुलिया को भी विस्फोट कर उड़ा दिया है। 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथाल ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान में थे, तभी यह घटना हुई। फिलहाल दो घायल जवानों का इलाज जारी है।
Also Read : राशिफल @ 11 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

