Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सीजीएम कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया
रांची

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सीजीएम कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया

April 25, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जमशेदपुर। झारखंड में कोविड प्रोत्साहन राशि की अवैध तरीके से निकासी का मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय द्वारा जवाब नहीं दिए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में शिकायत वाद दायर कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक सरयू राय द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा और अपनी छवि खराब करने वाला बताते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

जानकारी के अनुसार सरयू राय द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनके मंत्री कोषांग के 59 कर्मचारियों पर कोविड प्रोत्साहन राशि की अवैध तरीके से निकासी का आरोप लगाया है। बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के जिला न्यायालय में पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय के विरुद्ध शिकायतवाद दायर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय को एक कानूनी नोटिस भी भेजा था, जिसमें उनके द्वारा लगाये गये आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की बात कही गई थी। नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर सरयू राय मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरयू राय ने कहा था कि यह नोटिस जवाब दिए जाने लायक नहीं है और वह स्वास्थ्य मंत्री के कोर्ट जाने का इंतजार कर रहे हैं।

मंत्री बन्ना गुप्ता और उनके मंत्री कोषांग के 59 कर्मियों पर सरकार के संकल्प की भावना के विपरीत जाकर अवैध तरीके से कोविड प्रोत्साहन राशि की निकासी का आरोप विधायक सरयू राय ने लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दो पत्र लिखकर इस मामले में विभाग द्वारा जारी बिल की कॉपी संलग्न करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराए जाने की मांग की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिधि खरे ने कुपोषण उपचार एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
Next Article अफीम और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.