Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 11:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15अगस्त तक पारा शिक्षकों को वेतनमान का तोहफा प्रदान करें हेमन्त सरकार, वरना झारखन्ड में चक्रवाती तूफान बनकर उभरेगा पारा शिक्षकों का आन्दोलन: सुखदेव 
झारखंड

15अगस्त तक पारा शिक्षकों को वेतनमान का तोहफा प्रदान करें हेमन्त सरकार, वरना झारखन्ड में चक्रवाती तूफान बनकर उभरेगा पारा शिक्षकों का आन्दोलन: सुखदेव 

August 5, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बरकट्ठा। 18 वर्षों से झारखन्ड के सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित कर अशिक्षा का तिमिर तोम जैसी विडंबना से निजात दिलाते हुए पूरे राज्य, समाज व राष्ट्र को रौशन प्रदान किया।

बावजूद झारखन्ड में स्थापित लोकतन्त्र की प्रगतिशील गठबंधन की शक्तियां पारा शिक्षकों को सम्मानजनक कल्याणकारी सौगात देने से मुकर रही है जो काफी अलोकतांत्रिक कदम है जिस उम्मीद और सपनों को लेकर अलग झारखन्ड गठन के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, जिस झारखन्ड के युवाओं के कल्याण के लिए इतनी बड़ी शहादत देकर प्रकृति प्रदत झारखन्ड की अस्मिता को कैद से आजाद कर अलग झारखन्ड गठन का सपना पूरा किया परंतु आज झारखन्ड में लाचारी, गरीबी , बेबसी और बेरोजगारी का दंश झेलते -झेलते यहां के शिक्षित युवा और युवतियां रोजगार के लिए दूसरे राज्यों के सामने नतमस्तक हो रहे हैं।

आज राज्य में 65000 पारा शिक्षकों की जिन्दगी नरक बनती जा रही है अपनी जिन्दगी की हिफाजत के लिए सरकार के समक्ष अपनी वेदना को आन्दोलन के जरिए प्रकट करते हुए भविष्य सुरक्षा की मुहिम चलाई जा रही है किंतु सरकार इनकी भविष्य के लिए चिंतित नहीं है।

आज देश के अन्य राज्यों में जहां प्राकृतिक संसाधनों में झारखन्ड से काफी पीछे हैं वहां के पारा शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को स्थायीकरण करते हुए वेतनमान की सारी सुविधाएं प्रदान किए जा रहे हैं।

बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है परंतु झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है बावजूद वहां के युवा वर्ग, वहां के पारा शिक्षक व सारे अनुबंध कर्मी उन सम्मानजनक सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं जो काफी चिंतनीय है।

हेमन्त सोरेन सरकार ने चुनाव के समय पारा शिक्षकों से वादा किया था कि हमारी सरकार गठन के उपरांत महज तीन माह के अंदर पारा शिक्षकों को स्थायीकरण करते हुए वेतनमान लागू किया जाएगा साथ ही 5 लाख युवाओं को नौकरी देंगे नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा आज दो वर्ष बीतने को है 18 वर्षों से आंदोलित पारा शिक्षकों को वेतनमान की नियमावली पर कठोर कदम नहीं उठा पाई है और न ही उन युवाओं को रोजगार व नौकरी मिली है हेमन्त सरकार ने 2021नियुक्ति का वर्ष घोषित किया है लेकिन आज तक किसी तरह की नियुक्तियां नहीं हो पाई है।

अगर 15 अगस्त तक पारा शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग वेतनमान लागू नहीं किया तो राज्य के 65000 पारा शिक्षक इस वादा खिलाफी सरकार के खिलाफ क्रांति की ज्वाला बनकर रणभूमि में चक्रवाती तूफान की तरह कमर कस कर कूद पड़ेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी झारखन्ड सरकार की होगी

केवल रणभेरियाँ बजने की देर है निश्चित तौर पे इस बार पारा शिक्षकों का सब्र का बांध टूट चुका है अब किसी भी कीमत पर ये आन्दोलन का कारवां नहीं रुकेगा।

स्वतंत्रता दिवस के सालगिरह पर तमाम सूबे के 65000 पारा शिक्षकों के लिए वेतनमान की सौगात लेकर हेमन्त सोरेन जी की सरकार नहीं आई तो 16 अगस्त से आन्दोलन की रणभेरियां बजते ही पारा शिक्षकों से किए गए वादों से मुकरने वाली लोकप्रिय सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर सूबे के 65000 पारा शिक्षकों का हुंकार रैली निकाली जाएगी इस पर भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चित कालीन के लिए घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम मुख्यमंत्री जी के आवास पर ही सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेड लाइट पर गाड़ी रुकते ही चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां, बुरी तरह घायल हुआ स्वास्थ कर्मी
Next Article 41 साल बाद हॉकी में भारत ने लाया ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.