WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा : गांजा तस्करों पर चतरा पुलिस ने कशा शिकंजा। तस्करी के लिये बिहार ले जाया जा रहा दस लाख रुपये का अवैध गांजा जप्त। नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । दो क्विंटल 25 किलो गांजा के साथ एक 407 वाहन जब्त किया गया है । बरामद गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 10 लाख है । यह बरामदगी राजपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय महुआ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान हुई । एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम राजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ के पास पुलिस ने एक 407 वाहन को रोका ।गांजा तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे ।

