Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ की होली : रंगों में घुली खुशियां और मुस्कान
झारखंड

रामगढ़ की होली : रंगों में घुली खुशियां और मुस्कान

March 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
होली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : सुबह की ठंडी हवा में तीन बजे ही होलिका दहन की आग ने पूरे इलाके को रोशनी और उत्साह से भर दिया। यह आग सिर्फ लकड़ियों की जलती हुई चिंगारी नहीं थी, बल्कि लोगों के दिलों में उमंग और होली की खुशियों की पहली लपट थी।

राख से तिलक, और दिलों में प्रेम

होलिका दहन के बाद लोग राख लेकर घर-घर गए। छोटे बच्चे अपनी नानी-दादी की हाथों में राख लगाकर तिलक कर रहे थे, तो बुजुर्ग अपने पोते-पोतियों को आशीर्वाद दे रहे थे। किसी के चेहरे पर हल्की मुस्कान, किसी के आंखों में चमक, यह दृश्य यह बता रहा था कि त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों और अपनापन का भी जश्न है।

auto

गुलाल की बारिश और हंसी की गूंज

सकून और खुशी का असली रंग तब देखने को मिला जब लोग गली-मुहल्लों में एक-दूसरे पर गुलाल फेंकने लगे। छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों में रंग गए। कभी किसी के गाल पर हल्का गुलाल, कभी किसी के हाथ में थामे रंग का डिब्बा… हर जगह हंसी और खुशी की गूंज थी। युवाओं ने डीजे पर डांस किया, और कुछ स्थानों पर पारंपरिक फगुआ गीतों की आवाजें भी गूंज रही थीं। हर मोड़ पर बच्चों की हँसी और बड़ों की मुस्कान ने यह दिखा दिया कि रंगों में बँधा त्योहार सबको जोड़ता है।

स्वाद और मिठास से भरी रंगीनियां

होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रही। घर-घर में बने लजीज पकवान और मीठे व्यंजन हर चेहरे पर मिठास घोल रहे थे। बच्चों के हाथों में पकोड़े और गुजिया, और बुजुर्गों के हाथों में चाय की प्याली… सब मिलकर त्योहार का अनुभव और भी यादगार बना रहे थे।

सुरक्षा में भी दिखा उत्साह

पुलिस और प्रशासन के जवान भी उत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने गली-मुहल्लों में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए खुद भी गुलाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उनके चेहरे पर मुस्कान और आम जनता के साथ बांटा गया रंग यह साबित कर रहा था कि उत्सव और सुरक्षा साथ-साथ चल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : रमजान में करुणा का पैगाम : किन्नर समाज ने 200 परिवारों को दिया सहारा 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा ने कर दी नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक ह*त्या’ : विनोद पांडेय
Next Article सीएम योगी ने 150 लोगों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को कड़ी हिदायत

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
झारखंड

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.