अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मिल्लत कालोनी में गुरूवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक पति ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जख्मी महिला बिलकिश फातिमा को परिजनो की मदद से एचएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल महिला इलाजरत है।
इस मामले में जख्मी महिला की पुत्री ने अस्पताल में बताया कि मेरी मम्मी के साथ मेरे पिता अक्सर मारपीट करते रहते हैं घटना की रात में भी पहले लात घूसो से मम्मी की बहुत पिटाई की और कमरे से फरसा निकाल कर सिर पर वार किया।
मगर खुद को बचाव करने के दौरान उनकी सीने में फरसा चुभ गया और वह बदहवास होकर गिर पड़ी। इसके बाद बच्ची अपने माँ को लेकर थाने गई।
पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कहकर अस्पताल भेज दिया।
इधर पिता मो. हसन रजा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुत्री ने बताया कि पिछले छह वर्षों से पिता द्वारा मम्मी सहित हम सभी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
कभी हमें कुएं में डाल दिया जाता है, तो कभी गर्म लोहे से दागा जाता है। घर में मारपीट तो रोज का रूटिन बन गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

