अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले में नए अनुमंडल पदाधिकारी आज 102वाँ एसडीओ के रूप में सैय्यद रियाज अहमद ने पदभार ग्रहण किया। 2019 बैच के आईएएस रामगढ़ में ट्रेनिंग में थे। फिर राँची में डिपुटेशन को लेकर प्रतिक्षारत थे। उन्होंने आज देर शाम 102वाँ एसडीओ का पद भार ग्रहण करते हुए कहा कि कोविड काल के तीसरे चरण की लहर की तैयारी हमारी प्राथमिकता होगी।
साथ ही लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ विकास कार्य में गति लाने को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और उपायुक्त के निर्देशन पर सुकार्य को गति देंगे।
बता दें कि खूँटी में 100वाँ एसडीओ हेमन्त सती के तबादला के बाद एसडीओ के पद रिक्त होते ही कार्यपालक दण्डाधिकारी उषा मुण्डू ने प्रभारी के रुप में 101वाँ एसडीओ का कार्यभार संभाली थी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रुप में नए एसडीओ का दायित्व सम्हालने पर खूँटी की जनता का विकास के आस पर भरोसा जताया है।

