Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जल, जंगल, जमीन और सम्मान बचाना है, तो सत्ता में परिवर्तन लाना है : हेमंत सोरेन
झारखंड

जल, जंगल, जमीन और सम्मान बचाना है, तो सत्ता में परिवर्तन लाना है : हेमंत सोरेन

September 11, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। झारखंड में भाजपा की सरकार यह कैसा विकास कर रही है। यहां हर दिन एक लाश गिर रही है। कभी किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो कभी गरीब भूख से मर रहा है। यहां तक कि युवा पीढ़ी रोजगार के लिए अपनी जान दे रही है। क्या लाशों पर पर भाजपा सरकार अपना ऐतिहासिक पल लिखना चाहती है। यह बातें बुधवार को बदलाव यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही। बदलाव यात्रा के दौरान रामगढ़ के छावनी परिषद मैदान में हजारों लोगों की भीड़ को हेमंत सोरेन संबोधित कर रहे थे।
हेमंत कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड और चूहे की तरह उतर रही है। अगर झारखंडीयों को अपना जल, जंगल, जमीन और आत्म सम्मान बचाना है तो उन्हें राज्य में सत्ता परिवर्तन करना ही होगा। हेमंत ने कहा कि आदिवासियों ने सबसे पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी के बाद भी जब उनकी उपेक्षा होती रही तो उन्होंने अलग प्रदेश के लिए आंदोलन किया। लंबी लड़ाई के बाद झारखंड प्रदेश बना। आज झारखंड की सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो कभी चाहते ही नहीं थे कि आदिवासियों को उनका हक मिले। आज वे यहां के आदिवासी और मूल वासियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा और जमीन को लूटा जा रहा है। एक साजिश के तहत यहां के लोगों को भूमिहीन बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। जब जमीन ही नहीं रहेगा तो आदिवासियों का अस्तित्व भी नहीं बचेगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज युवा पीढ़ी डिग्री तो हासिल कर ले रहा है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही। यही वजह है कि आज आत्महत्या करने वालों की सूची में भाजपा नेताओं के बच्चे भी शामिल हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यत के मुखिया रघुवर दास ने शहर से लेकर गाँव तक में निराशा का माहौल बना दिया है। यहां के किसानों की जमीन पूंजीपतियों को दी जा रही है। हालात यह है कि कोई सरकार से सवाल करे तो उसे जेल जाना होगा नहीं तो उसे जान देनी होगी। आज झामुमो अपने सपनों को कुचलने का अधिकार भाजपा को नहीं दे सकते। एक भी भाजपाई नहीं है जो झारखंड के आंदोलन में शामिल रहा हो।
उन्होंने आजसू को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक ओर स्थानीय नीति पर आजसू भाजपा के साथ सांठगांठ करती है और कैबिनेट के बाहर आकर घड़ियाली आंसू बहाती है। ऐसे दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से भी सावधान रहना है। पहले प्रदेश में कोयला सिर्फ कोल इंडिया निकालता था। बाद में टाटा, बिरला, उषा मार्टिन को इसमें शामिल किया गया। लेकिन अब 2020 में विदेशी कंपनियों को निवेश करने के लिए सारे खदान का दोबारा ऑक्शन कराने की तैयारी की जा रही है। भाजपा चाहती है कि यहां के लोग सिर्फ मजदूर बनकर रहें। हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन की सरकार बनती है तो निजी कंपनी में झारखंड वासी को 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा हर गांव तक अपने एजेंट भेज चुकी है। सरकारी कर्मचारी तो हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा के दलाल गांव-गांव में जाकर लोगों को भ्रम जाल में फंसा रहे हैं। अगले चुनाव में जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
सभा को संबोधित करते हुए गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने राज्य सरकार पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार स्कूल नहीं शराब के ठेके चलाना चाहती है। आज स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, लेकिन खिचड़ी परोस दुकान में भी शराब बेचने की योजना बन कर तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में झंडा डंडा पार्टी भी है, जो लोगों को सिर्फ लूट रही है। इस पार्टी का उद्देश्य से व्यापार करना है। जब सत्ता व्यापारी की होगी तो जनता भिखारी ही रहेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनई ट्रैफिक नियम का पालन करें नही भरना होगा जुर्माना: एसपी
Next Article 50 किलोग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.