WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को झारखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम की धरती पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने 16 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद देवघर में एक भव्य रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान देश के प्रधान सेवक का जलवा देखते बना। मानो पूर झारखंड ही प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ पडा हो।
प्रधानमंत्री ने 11 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीधे जनता से मिले। संथाल की लाखों जनता से इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री ने अभिवादन किया। एक घंटे से अधिक समय तक चले इस रोड शो में हर हर महादेव की नगरी में गूंजता रहा हर हर मोदी का नारा। जनता से इस गर्मजोशी के साथ मिले अभिवादन से प्रधानमंत्री भी गदगद थे।

