Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात में चल रहा था फर्जी ipl, खिलाड़ी से लेकर कमेंटेटर को दिए जाते थे 400 रुपए; देखें सट्टेबाजी का यह विडियो 
स्पोर्ट्स

गुजरात में चल रहा था फर्जी ipl, खिलाड़ी से लेकर कमेंटेटर को दिए जाते थे 400 रुपए; देखें सट्टेबाजी का यह विडियो 

July 12, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

आईपीएल IPL की तर्ज पर सटोरियों का एक गिरोह फर्जी मैचों का आयोजन कराता था और जमकर लोग इस पर सट्टेबाजी करते थे। पुलिस द्वारा इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी मैच ऑनलाइन और एप के जरिए प्रसारित होते थे। पुलिस के मुताबिक मैच गुजरात में होते थे, लेकिन इसका संचालन रूस से गिरोह का मुखिया करता था। फिलहाल पुलिस मुखिया के तलाश में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोलीपुर गांव के निवासी दावड़ा शोएब अब्दुलमजीद ने कब्रिस्तान के बगल में कुछ खेत पट्टे पर दिए थे। खेत पर मैदान और पिच तैयार किया गया था। पुलिस जब मौके पर छापेमारी के लिए पहुंची तो फर्जी लीग के बारे में जानकार उनके होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने अब्दुलमजीद के अलावा तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं आसिफ मोहम्मद नाम के व्यक्ति को वांछित की लिस्ट में डाल दिया गया, जो रूस में है।

हर मैच के लिए लोगों को दिए जाते थे 400 रुपए

गिरोह के लोगों ने खेत के मैदान पर खेले जाने वाले मैच को आईपीएल की तरह दिखाने का हरसंभव प्रयास किया। टीम के खिलाड़ियों को इंडियन टी-20 लीग की तरह ही टी-शर्ट और खेल के सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाते थे। वहां कैमरे लगाए गए थे और यहां तक अंपायर और कमेंटेटर भी थे। मैच के लिए खिलाड़ियों को आसपास के गांवों से लाया जाता था, जिन्हें हर मैच के लिए 400 रुपये दिए जाते थे।

Here it is, the moment you’ve all been waiting for….

Footage of the Fake IPL, which somehow conned people in Russia into betting on it.

‘Chennai Fighters’ off to a solid start, pitch looking in good condition. pic.twitter.com/XtaL5W5zli

— Jordan (@JElgott) July 11, 2022

 

इन मैचों का प्रसारण एप पर होता था और सट्टेबाजी से जुड़े लोग इसे एप पर देखते थे फिर सट्टा लगाते थे। गिरोह के लोगों के कहने पर चौके-छक्के और मैच का नतीजा तय होता था। खिलाड़ियों को जो करने के लिए बताया जाता था, वहीं वो करते थे।

सट्टेबाजी के इस पूरे गिरोह को रूस में आसिफ मोहम्मद नाम का शख्स चला रहा था। मैच भले ही गुजरात में खेले जा रहे थे, लेकिन इसका सारा कंट्रोल रूस से हो रहा था। आसिफ रूस में बैठकर मैच अधिकारी को निर्देश देता था। निर्देश के आधार पर चीजों को अंजाम दिया जाता था। अंपायर के पास वॉकी-टॉकी था, ताकि वह निर्देशों को सुन सके। मैचों का प्रसारण एप और यूट्यूब पर किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी के रोड शो में दिखा प्रधान सेवक का जलवा, बाबा की नगरी में गूंजा हर हर मोदी का नारा
Next Article इंडियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक बना रहा बच्चों का आधार कार्ड

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.