WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित एकल अभियान कार्यालय में भारतीय किसान संघ की बैठक की गई। इस बैठक में वर्तमान समय में किसानों की खराब स्थिति पर चर्चा की गई साथ ही किसानों के हित के लिए किसान संघ को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
भारतीय किसान संघ के इस बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जय सिंह उपाध्यक्ष सह प्रदेश सदस्यता प्रभारी मनधीरण महतो , उपाध्यक्ष वकील महतो, छात्रधारी सिंह, जिला संयोजक घुरण महतो, भीम सिंह मुंडा मदन मोहन मिश्रा प्रमुख जितेंद्र कश्यप छोटा राय मुंडा सहित अनेकों गांव से आए हुए किसान उपस्थित थे।

