Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 4 September, 2026 • 03:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिलचस्प रहा है मुहम्मद अली जिन्ना और ब्रिटानिया का सम्बंध
झारखंड

दिलचस्प रहा है मुहम्मद अली जिन्ना और ब्रिटानिया का सम्बंध

August 5, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारतीयों के लिए ‘Britannia’ कोई नया नाम नहीं है. यह भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में ब्रिटानिया ब्रांड ने ख़ास जगह बनाई है. वहीं, बिस्कुट से लेकर केक व ढेरों प्रोडक्ट यह कंपनी बनाते आई है. कई कंपीटीटर्स होने के बावज़ूद ब्रिटानिया अधिकांश भारतीयों की पसंदीदा ब्रांड बनी हुई है. 

वैसे इस लेख में हम आपको ब्रिटानिया के प्रोडक्ट के बारे में नहीं बल्कि इससे जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो. जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटानिया कंपनी भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार सबसे मुख्य व्यक्ति ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ से भी संबंध रखती है. कैसे, यह हम आपको इस लेख में बताएंगे.

 

भारत के आज़ाद होने से पहले देश में कई कंपनियां स्थापित हुईं, जिनमें से कई समय के साथ बंद हो गईं, जबकि कई कंपनियों का अस्तित्व आज भी बरक़रार है. इनमें एक नाम ब्रिटानिया का भी शामिल है. इसकी स्थापना 1892 में की गई थी. वहीं, इसका मुख्यालय कोलकाता में बनाया गया था.

आपको जानकर हैरानी होगी कि 295 रुपए की लागत के साथ 1892 में एक कुटीर उद्योग के रूप में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी. बाद में इसे गुप्ता ब्रदर्स के ख़रीद लिया था और उन्होंने इसे V.S. Brothers के नाम से चलाया. वहीं, 1918 में गुप्ता ब्रदर्स के साथ C.H Holmes नाम का एक अंग्रेज़ी बिज़नेसमैन पार्टनर के रूप में जुड़ गया और कंपनी का नाम बदलकर ‘ब्रिटानिया बिस्कुट कंपनी’ रख दिया गया.

कहते हैं कि 1978 में कंपनी से अपने शेयर आम जनता के लिए खोल दिए थे, जिस वजह से यह पूर्ण रूप से भारतीय कंपनी बनने में सफल हो पाई. बाद में इसका नाम ‘Britannia Industries Limited’ रख दिया गया. वर्तमान में इस कंपनी की बागडोर ‘वाडिया ग्रूप’ के पास है. कंपनी के चेयरमैन नुस्ली वाडिया हैं.

द्वितीय विश्व युद्ध 

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटानिया कंपनी ने द्वितीय विश्व के दौरान अंग्रेज़ी सैनिकों के लिए बिस्कुटों की आपूर्ति की थी. उस समय भारत पर अंग्रेज़ों का शासन था. बिस्कुटों की आपूर्ति का काम कंपनी ने कई सालों तक जारी रखा.

 

‘जिन्ना’ के साथ ब्रिटानिया का संबंध   

jinnah

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ब्रिटानिया कंपनी के चेयरमैन नुस्ली वाडिया हैं. वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि नुस्ली वाडिया के नाना ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ थे. जिन्ना की बेटी दीना जिन्ना ने पारसी उद्योगपति नेविल वाडिया (नुस्ली वाडिया के पिता) से शादी की थी. है न दिलचस्प कहानी.

बता दें कि मोहम्मद अली जिन्ना अपनी बेटी दीना जिन्ना के इस फ़ैसले के सख़्त ख़िलाफ़ थे. वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी ग़ैर-मुस्लिम से शादी करे. इस मसले को लेकर बाप-बेटी के बीच काफ़ी बहस भी हुई थी, लेकिन दीना जिन्ना अपने फ़ैसले पर अडिग थीं. वैसे बता दें कि जिन्ना के पत्नी (रत्तनबाई) पारसी थीं और उन्होंने धर्म बदलकर जिन्ना से निकाह किया था.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमन्त सोरेन ने ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
Next Article जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने की फायरिंग

Related Posts

Headlines

इंस्टाग्राम इश्क का खौफनाक अंत, कुत्तों ने खोला आशिक की मौ’त का राज… जानें कैसे

September 4, 2026
झारखंड

शटल की सनसनाहट और पिंग-पॉन्ग की खनक, फाइलों की जगह रैकेट थाम उतरे CCL कर्मी

September 3, 2026
Headlines

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इंस्टाग्राम इश्क का खौफनाक अंत, कुत्तों ने खोला आशिक की मौ’त का राज… जानें कैसे

September 4, 2026

राशिफल @ 04 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 4, 2026

शटल की सनसनाहट और पिंग-पॉन्ग की खनक, फाइलों की जगह रैकेट थाम उतरे CCL कर्मी

September 3, 2026

सीएम योगी ने ब्रज को दी 1051 करोड़ की सौगात, बोले- विरासत से ही विकसित बनेगा भारत

September 3, 2026

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.