WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। जीप सदस्य कुमकुम देवी ने क्षेत्रभ्रमण के दौरान ग्राम सलैया में एक लाचार गरीब महिला प्यासी देवी पति वेदमन रविदास ने अपनी पीड़ा सुनाई। उन्होंने कहा कि ने लकवाग्रस्त हूँ। डॉक्टर ने जो दवाई लिखी है इधर मिलती भी नहीं है, घर में रुपये भी नहीं हैं।
कुमकुम ने जाते हुए कहा कि मैं उपाय करूंगी। जीप सदस्य कुमकुम ने मानवता का मिसाल पेश करते हुवे दो दिन बाद उस महिला के घर राँची से दवा लेकर पहूंचीं। दया बहन की दया को देखकर लोगों ने कहा कि कुमकुम एक सच्ची सेविका है जो हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। इस कार्य के लिए सोनु कुमार, बुलाकी महतो,सहदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार, विकास कुमार,विनोद प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद आदि लोगों ने कुमकुम देवी को धन्यवाद दिया।

