Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 04:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरुक करने गए CO पर रॉड से हमला, मारकर हाथ तोड़ा
झारखंड

झारखंड: कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरुक करने गए CO पर रॉड से हमला, मारकर हाथ तोड़ा

December 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गिरीडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में वैक्सीन को लेकर जागरूक करने पहुंचे अधिकारियों पर वहां के स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना में बेंगाबाद सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

कोविड टीकाकरण महाअभियान को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने महुआर गए बेंगाबाद के सीओ कृष्ण कुमार मरांडी पर रामचंद्र ठाकुर व उसके परिजन ने जानलेवा हमला कर दिया. लाठी, डंडे व रॉड से अंचलाधिकारी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया. हमलावरों के तेवर देख सीओ के साथ मौजूद एएनएम, सेविका व सहिया के होश उड़ गए. उक्त कर्मी किसी तरह सीओ को सुरक्षित करने के साथ साथ अपनी जान बचाने में जुट गए.

CO पर जानलेवा हमला

जब सीओ ने आत्मसमर्पण कर दिया, तब हमलावरों ने उन्हें छोड़ा. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान भारी संख्या में बेंगाबाद पुलिस बल के साथ बीडीओ मो कयूम अंसाडी महुआर गांव पहुंचे. हमलावर रामचंद्र ठाकुर घर छोड़ फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम रामचंद्र ठाकुर का सहयोग करने वाले उसके भाई व परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को थाने ले आई. वहीं हमलावर की धर पकड़ में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. सीओ को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

डॉ. अरशद ने बताया कि अंचल अधिकारी का बायां हाथ फ्रेक्चर हो गया है. अंचल अधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी ने बताया कि वह कोविड टीकाकरण के लिए चल रहे डोर टू डोर अभियान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे. रामचंद्र ठाकुर व उनके परिजन को भी समझा रहे थे. इस दौरान उन्होंने हमला कर मारपीट कर दी. थाना प्रभारी कमलेश पासवान का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा.

झारखंड में 44 प्रतिशत लोगों को ही लगी वैक्सीन

झारखंड में महज 44 प्रतिशत लोगों को ही अब तक वैक्सीन का दूसरा डोज़ दिया जा सका है. यहां कुल 2 करोड़ 46 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन का डोज़ लगना है. बावजूद इसके लोग जागरूक नहीं दिख रहे हैं. मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन ने आजतक से बातचीत में कहा कि हर तरह की कोशिश सरकार कर रही है. लोगों को भी जागरूक और समझदार होना होगा. 200 से 300 मोबाइल वैक्सीन वैन चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को उनके डोर स्टेप पर वैक्सीन का डोज़ दिया जा सके.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें आज के मौसम की जानकारी
Next Article Big Breaking: देश में ओमिक्रोन को लेकर 31 जनवरी तक सख्त दिशानिर्देश जारी करे सभी राज्य: केंद्रीय गृह मंत्रालय

Related Posts

Headlines

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026

सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

October 22, 2026

झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर चली गोली, फिर खून से लथपथ मिली बॉडीगार्ड की लाश

October 22, 2026

मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में मिला था कॉकरोच, किचन में भारी गंदगी

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.