Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 10:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड को मिले 39 DSP और 14 कमांडेंट, क्या बोले सीएम हेमंत… देखें
Headlines

झारखंड को मिले 39 DSP और 14 कमांडेंट, क्या बोले सीएम हेमंत… देखें

October 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त 53 पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आज आपके लिए बेहद गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहां जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मौका था हजारीबाग के झारखंड पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह का। करीब एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आज झारखंड को 39 डीएसपी और 14 कमांडेंट मिल गये। सभी पुलिस अधिकारी 7वीं से 10वीं बैच के हैं। इससे पहले सीएम ने शहीद स्मारक पर फूलमाला चढ़ाकर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

ट्रेनिंग से बढ़ेगा आत्म बल और विश्वास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अपने यहां जो कड़ी ट्रेनिंग हासिल की है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। ट्रेनिंग से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा। यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

Advertisement Advertisement

आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले-भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

सीएम ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े-बड़े पदों पर आ रहे हैं। वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – (ओवरऑल)

  1. प्रदीप कुमार साव
  2. अर्चना स्मृति खलखो
  3. राजीव रंजन

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु –  अंतः विषय

  1. प्रदीप कुमार साव
  2. अर्चना स्मृति खलखो
  3. अकरम रजा

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – वाह्य विषय

  1. राजीव रंजन
  2. सन्नी वर्धन
  3. चंद्रशेखर

सर्वश्रेष्ठ शूटर

  1. सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो
  2. पूजा कुमारी – एक और पूजा कुमारी – दो
  3. किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी गई सीएम हेमंत सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।

ये रहे मौजूद

मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला और अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एडीजी ट्रेनिंग प्रिया दुबे, आईजी ट्रेनिंग मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक-सह-पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय रंजन सिंह समेत कई आला पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पति और सास को 10 साल की जेल… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘खिलाड़ी कुमार’ ने जिस काम के लिए मांगी माफी, फिर करने लगे वही काम
Next Article जेठ पर रेप का आरोप, पति पर भी संगीन इल्जाम

Related Posts

Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.