Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड पुलिस को तब्लीगी जमात में शामिल 37 लोगों की तलाश
झारखंड

झारखंड पुलिस को तब्लीगी जमात में शामिल 37 लोगों की तलाश

April 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड के स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी उपायुक्त,एसएसपी और एसएसपी को नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तब्लीगी जमात में लौटने पर कोरोना वायरस की जांच कराने का निर्देश दिया है। पिछले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के 24 जिले से 37 लोग नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तब्लीगी जमात में शामिल होकर झारखंड आए हैं। सभी जिले के उपायुक्त और एसपी को लोगों के नाम का लिस्ट और फोन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। बताया जाता है कि नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तब्लीगी जमात में शामिल होकर झारखंड के 37 लोग झारखंड के बोकारो 1, चतरा 2, देवघर 2, धनबाद 9, दुमका 1, जमशेदपुर 2, गढ़वा 1, गिरिडीह 1,गोड्डा 1, गुमला 1, हजारीबाग 1, जामताड़ा 1, खूंटी 1, कोडरमा 1, लातेहार 1, लोहरदगा 1, पाकुड़ 1,पलामू 1, रामगढ़ 1, रांची 3, साहिबगंज 1, सरायकेला 1,सिमडेगा 1 और चाईबासा 1 के लोग पिछले 1 सप्ताह के दौरान हजरत निजामुद्दीन के धार्मिक सम्मेलन तबलीग जमात में शामिल होकर झारखंड लौटे हैं। दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित हुए तबलीगी जमात में शामिल कई लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जमात में शामिल एक महिला जो रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद में रह रही थी, वह भी कोरोना पोजिटिव पायी गई है। इस खबर के बाद रांची और झारखंड में सनसनी फैल गई है। एक दिन पहले रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक मस्जिद से 24 लोगों को प्रशासन ने निकाला था। सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था। इससे पहले बुंडू के एक मस्जिद से भी पुलिस ने 11 विदेशिय़ों को निकाला था।इस बीच यह जानकारी मिली है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित जमात में देश के 20 राज्यों से 1830 लोग शामिल हुए थे।इनमें से 46 लोग रांची के रहने वाले थे।चीन, कजाकिस्तान, यूनाइटेड किंगडम, केन्या, पोलैंड, मलेशिया, वेस्टइंडीज के 28 विदेशी मौलवी पकड़े गए है। जिले के विशेष शाखा को उनके आने व रहने की सूचना नहीं होने के कारण वे संदिग्ध नजर आने लगे थे।पूरे देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो इसका पता भी नहीं चलता। रांची के अलग-अलग भागों से पकड़े गए 28 विदेशी मुस्लिम से जब पूछताछ की गई तो सब ने बताया कि वह सभी भारत जमात पर आए हुए हैं।एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियां इनके मंसूबों का पता लगा रही है। जानकारों के मुताबिक भारत में तब्लीगी जमात का केंद्र निजामुद्दीन मरकज है। देश ही नहीं पूरी दुनिया से जमात (धार्मिक लोगों की टोली, जो इस्लाम के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए निकलते हैं) निजामुद्दीन मरकज पहुंचती है।मरकज में तय किया जाता है कि देशी या विदेशी जमात को भारत के किस क्षेत्र में जाना है।

 

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विधानसभाकर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक दिन का वेतन
Next Article मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का ईनामी एरिया कमांडर दीनू

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.