Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के प्राथमिक स्कूल खुलेंगे दो साल बाद, शिक्षा विभाग आपदा विभाग को भेजेगा प्रस्ताव
झारखंड

झारखंड के प्राथमिक स्कूल खुलेंगे दो साल बाद, शिक्षा विभाग आपदा विभाग को भेजेगा प्रस्ताव

January 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखंड के स्कूलों में एक बार फिर से नियमित पढ़ाई शुरू होगी। प्राथमिक स्कूलों में लगभग दो साल बाद एक बार फिर से घंटियां गूजेंगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन प्राधिकार को भेजा है। शनिवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर मंत्री, शिक्षा सचिव व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये निर्णय लिए गए हैं।

 

हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 31 जनवरी को होने वाले आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक में लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में स्कूल को कोरोना के पहले की स्थिति में संचालित करने की मांग की गई है। कोरोना गाइडलाइन के अलावा किसी तरह की कोई बंदिश लागू नहीं करने की मांग की गई है। क्लास में निर्धारित अवधि तक पढ़ाई की मांग की गई है।

17 मार्च 2020 के बाद नहीं खुले हैं प्राइमरी स्कूल

दरअस मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दस्तक के बाद 17 मार्च 2020 को राज्य के सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए थे। इसके बाद से आज तक राज्य के प्राथमिक स्कूलों से ताला नहीं हटा है। वहीं दिसंबर 2020 में केवल दो महीने के लिए 8वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल खुले थे। इसके बाद सितंबर- 2021 से छठी से ऊपर कक्षा के स्कूल का संचालन हो रहा था, जिसे दिसंबर में ओमिक्रॉन के फैलाव के बाद बंद किया गया था।

निजी स्कूल संचालकों को भी मंत्री ने दिया है आश्वासन

इससे पहले शनिवार सुबह को मंत्री के आवास पर प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ बैठक हुई। इसमें मंत्री ने स्कूल खोलने के संकेत दिए हैं। हालांकि स्कूल कब से खुलेंगे इस पर स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक के बाद ही इस पर स्पष्ट निर्णय लिए जाएंगे। वहीं स्कूल खोलने के आश्वासन के बाद स्कूल संचालक के सदस्यों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचारा घोटाला मामले में बहस पूरी, फैसला 15 फरवरी को
Next Article लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर हाल में कानून व्यवस्था कायम करें : मुख्य सचिव

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.