Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड प्रदेश प्रवक्ता डॉ.एम. तौसीफ ने राज्य में कोरोना के दूसरे लहर की स्थिति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
झारखंड

झारखंड प्रदेश प्रवक्ता डॉ.एम. तौसीफ ने राज्य में कोरोना के दूसरे लहर की स्थिति को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

July 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची।  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.एम. तौसीफ ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि भाजपा का राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व कोरोना की लहर में सरकारी बंगलों एवं घरों के तहखाने में छिपा हुआ था। जब राज्य एवं देश की जनता को मदद की जरूरत थी, उस दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक भी नेता सड़क एवं हॉस्पिटल में जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर नहीं आ रहा था l उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर के समय कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा से लेकर उनके भोजन तक की व्यवस्था कराने में जुटे हुए थेl

तौसीफ ने कहा कि अभी जब कोरोना की लहर थोड़ी थमी है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग तहखाने से बाहर निकलकर बयान बाजी कर सुर्खियों में आने की होड़ में लगे हुए हैंl प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व ने कोरोना जैसी महामारी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि जब पूरी दुनिया करोना जैसी महामारी से सतर्क हो रही थी उस वक्त हमारे देश के प्रधानमंत्री गुजरात में हजारों इंटरनेशनल डेलीगेटस के साथ लाखों की तादाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम करा रहे थे।

डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि भाजपा के नेताओं का कोई नैतिक हक नहीं है कि राज्य सरकार से कोरोना जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा करे। भाजपा के राज्य के नेताओं को अगर जरा भी चिंता होती तो करोना काल की दूसरी लहर में जब झारखंड सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर एवं स्वास्थ्य उपकरणों को खरीदने के लिए गुजरात स्थित कंपनियों को आर्डर दिया गया था। साथ ही कंपनी और गुजरात के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए, उस समय भाजपा का नेतृत्व कहां सोया हुआ था?

उन्होंने कहा कि झारखंड से भाजपा के केंद्र में मंत्री भी हैं और कई सांसद भी हैं। इन लोगों ने गुजरात सरकार को क्यों नहीं कहा कि झारखंड सरकार के ऑर्डर को जितना जल्द हो सके उपलब्ध कराया जाए। तब तो भाजपा वाले बैठकर तमाशबीन की तरह तमाशा देख रहे थे, चाह रहे थे कि कोरोना महामारी से राज्य में तबाही मचे और उसके बाद सरकार के ऊपर आरोप लगा कर अपने कुकृत्यों से ध्यान भटकाने का काम करें लेकिन भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया और राज्य सरकार ने बखूबी कोरोना की दूसरी लहर से निपटने का काम किया। यही वजह है कि दूसरे राज्य के लोगों ने भी झारखंड सरकार की तारीफ कीl

डॉ तौसीफ ने कहा की देश में अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उस की जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी क्योंकि केंद्र सरकार वैक्सीन के आंकड़ों का खेल कर रही है जो वादा किया था कि राज्यों को वैक्सीन मुहैया कराया जाएगा। उसमें लगातार फेल होती दिख रही है।वैक्सीनेशन सेंटर पर सैकड़ों की तादाद में लोग वैक्सीन के इंतजार में खड़े होकर बिना टीका लिए हुए वापस चले जा रहे हैं अगर वैक्सीनेशन जल्द से जल्द नहीं होता है तो तीसरी लहर को न्योता देने जैसा होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा एवं केंद्र सरकार की होगीl

(प्रदेश प्रवक्ता
डॉ. एम.तौसीफ
झारखंड प्रदेश कांग्रेश)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंदोलन की राह पर पारा शिक्षक, 1 अगस्त को होगी जिला स्तरीय बैठक
Next Article अकेला पाकर पड़ोसी ने की जबरजस्ती, शोर मचाने पर डर कर भगा, लड़की ने दर्ज कराया FIR

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.