WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : चक्रवाती तूफान मिचौंग के थमते ही झारखंड में कनकनी बढ़ गई। आने वाले दो दिनों में खूब ठंड सतायेगी। रात ठिठुरन भरी होगी। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुये राजधानी रांची में जहां-तहां चौक चौराहे पर अलाव का इंतजाम किया गया है। रांची के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि तूफान का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब मौसम साफ रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखी जा सकती है। 2 से 3 डिग्री पारा लुढ़क सकता है। इस ठंड में खासकर बच्चे और बूढ़ों को बचकर रहने की जरूरत है। रांची नगर निगम की तरफ से रैन बसेरा ठीक-ठाक किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला

