WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड| आज कल झारखंड के मंत्री और विधायकों में घुड़सवारी का शौक बढ़ने लगा है| पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर सदन पहुंची थी| इसी शौक की कड़ी में आज बुधवार (24 मार्च, 2021) की सुबह झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख घुड़सवारी का आनंद लेते दिखे|
हालांकि इस दौरान घोड़े की सवारी करने के बाद मंत्री ने अपने हाथों से घोड़े को खाने के लिए कुछ दिया और घोड़े ने अपनी दांत से उनकी उंगली को चोटिल कर दिया | इसके तुरंत बाद मंत्री जी परिसदन भवन पहुंचे और वहाँ चिकित्सक से एनिमल बाइट होने के कारण टेटनस की सुई के अलावा एंटी रैबीज का इंजेक्शन लिया|

