WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले वनडे सीरीज में चोटिल होने के कारण श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर होना पड़ा| बता दे की कंधे की हड्डी खिसकने के कारण श्रेयस इस शृंखला में नहीं खेल पायेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले हाफ में भी उनके खेलने पर संदेह पद किया जा रहा|![]()
दरअसल इंग्लैंड के साथ चल रहे टी-20 मुकाबले के आठवें ओवर में श्रेयस ने जॉनी बेयरस्टो के शॉट को रोकने के लिये डाइव किया था और इसी दौरान उनके कंधे में चोट लग गई और वह मैदान से बाहर निकल गये|
वही नौ अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करनी थी| वही अब संदेह जताया जा रहा की श्रेयश कम से कम आधे मैच खेलने में असमर्थ रहेंगे|

