WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र बाबा आम्रेश्वर धाम को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से पेड़ पौधों से सजाने की योजना बनायी गई। इस दौरान आज प्रबंधन समिति के महामंत्री मनोज कुमार की अगुवाई में आज क्षेत्र का मुआयना किया गया। इस दौरान स्थल निरीक्षण करते हुए महामंत्री ने बताया कि आगामी इक्कीस अगस्त को सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कल्प तरु का पौधारोपण करते हुए अनेक फलदार वृक्ष वाले पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष रमेश मांझी, कैलाश भगत, महेंद्र भगत, सुदामा मिश्रा, प्रबंधक सत्यजीत कुंडू आदि उपस्थित थे।

