Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहा कर्रा व गोविंदपुर
झारखंड

पांच लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहा कर्रा व गोविंदपुर

September 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मॉब लिंचिंग के आरापियों को छोड़ने की मांग
खूंटी। कर्रा थाना के सुआरी जलटंडा गांव में प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में भीड़ की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस द्वारा पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को गोविंदपुर और कर्रा पूरी तरह बंद रहा। ग्रामीण हिरासत में लिये गये लोगों को रिहा करने की मांग कर रहे थे। गिरफ्तारी के विरोध में सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय कर्रा और गोविंदपुर की दुकानों में ताले लटके रहे। सुआरी गांव में ग्रामीण दूसरे लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रहे हैं। गांव की महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव की पहरेदारी कर रहे हैं। इस संबंध में गांव की कुछ महिलाओं ने बताया कि त्योहार के मौके पर आदिवासी समाज बलि देता है। उसी मांस का बंटवारा गांव वाले कर रहे थे, तभी भीड़ ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला। इधर, दूसरे समुदाय के लोगों का आरोप है कि पुलिस निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें पुलिस गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों को शीघ्र नहीं छोड़ जाता, तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा।
गांवों में पसरा है सन्नाटा
इधर, पुलिस मॉब लिंचिंग के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने जिन पांच आरोपितों को हिरासत में लिए है, उन्हें छोड़ने की मांग को लेकर उनके परिजनों ने रविवार की देर रात कर्रा थाना के पास हंगामा और थाना घेराव का प्रयास भी किया था, पर अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने के बाद रात लगभग 11 बजे सभी ग्रामीण वापस चले गये। इस संबंध में पूछने पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ कुमार झा ने कहा कि कहीं कोई कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक लरंतुस बारला रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वहां की पुलिस मृतक के गांव गोपालपुर की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
एसडीएम प्रणब कुमार पाल ने कहा कि प्रशासन पूरे क्षेत्र में अभियान चला रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। फिर भी एहतियातन पुलिस सुआरी गांव में कैंप कर रही है।
गौरतलब है कि गो तस्करी के आरोप में रविवार को कर्रा थाना के सुआरी जलडंडा गांव में भीड़ ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इससे लापुंग काना के गोपालपुर निवासी लरंतुस बारला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। ग्रामीणों की पिटाई से महुआटोली लरता निवासी फागु कच्छप और सुआरी के फिलिप होरो गंभीर रूप से घायल हो गये थे। फागु का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। फिलिफ का यहीं इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर, खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार, प्रभारी एसपी आषुतोष शेखर, एसडीएम प्रणब कुमार पाल, तोरपा के एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो स्टील के बाइ प्रोडक्ट प्लांट इलाके में भीषण आग, भारी क्षति का अनुमान
Next Article झामुमो के हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में 200 एकड़ जमीन खरीदीः रघुवर दास

Related Posts

Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
झारखंड

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
झारखंड

प्रेस क्लब रामगढ़ में सीएम की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने जताया शोक

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.