Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज बारिश में धंस गया पुल का हिस्सा, खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर आवागमन ठप
खूंटी

तेज बारिश में धंस गया पुल का हिस्सा, खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर आवागमन ठप

June 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
खूंटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Khunti : खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल के बीच का हिस्सा टूट कर धंस गया। इससेे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुल राजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला है। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए सबसे आसान मार्ग यही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति कई दिनों से जर्जर थी। इसके बावजूद उस पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। पिछले दो दिनों से भारी वर्षा से गुरुवार सुबह पुल के एक हिस्से में दरार आने के बाद अचानक वह धंस गया। उसी दौरान एक ट्रक बीच मे जाकर फंस गया। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से यातायात का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण लगभग दस-बारह वर्ष हुआ था। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का खयाल नहीं गया और करोड़ों की लागत से बना पुल टूट गया। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत न किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। ज्ञात हो कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन खूंटी, सिमडेगा और आसपास के गांवों से आवागमन करते हैं। अब वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रांजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला यह प्रमुख पुल है।

बाबा आम्रेश्वर धाम आनेवाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

11 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरू हो रहा है। झारखंड के मिनी बाबा धाम के रूप में विख्यात बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। बनई नदी पुल के टूट जाने से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से आना-जान पड़ेगा और उन्हें काफी परेशानी होगी। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि बनई नदी पुल के टूट जाने से बाबा के भक्तों कों परेशानी होगी। पुल बनने में एक साल से अधिक समय लग जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न, यातायात ठप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न, यातायात ठप
Next Article कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026

राशिफल @ 30 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.