Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 02:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न, यातायात ठप
Headlines

टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न, यातायात ठप

June 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टाटा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारी बारिश के बाद एनएचएआई की लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को काली मंदिर के पास टाटा-रांची और टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। आशियाना वुडलैंड कॉलोनी में जलभराव ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है।

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण टाटा-रांची नेशनल हाईवे और टाटा-पूरुलिया मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। काली मंदिर के पास जलजमाव की स्थिति ऐसी हो गई कि दोनों प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। अनेकों वाहन पानी में डूब गए हैं।लोगों को बचाने के लिए टियूब के सहारे बचाव कार्य किया जा रहा है।

auto

सबसे गंभीर स्थिति फदलोगोड़ा स्थित आशियाना वुडलैंड कॉलोनी की है, जहां 15 से 20 फीट तक पानी भर गया है। कॉलोनी के ग्राउंड फ्लोर के सभी मकान डूब चुके हैं और कई वाहन पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सैकड़ों लोग घरों में फंसे हुए हैं और किसी भी राहत के लिए प्रशासन की ओर देख रहे हैं।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने हालात का जायजा लिया और एनएचएआई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने स्वयं जेसीबी की मदद से जल निकासी कार्य में भाग लिया।

प्रशासन ने आपात राहत के तहत फोरलेन सड़क को काटकर पानी निकासी की कोशिश की, लेकिन भारी जलभराव ने राहत कार्यों में बाधा डाली है। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पुराने नाले को बंद करने को बड़ी चूक बताया है और एनएचएआई को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमशेदपुर का मोस्टवांटेड दिल्ली एयरपोर्ट में धराया, बोला- मेरा हो जायेगा एनका’उंटर
Next Article तेज बारिश में धंस गया पुल का हिस्सा, खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर आवागमन ठप

Related Posts

Headlines

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
Headlines

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026
झारखंड

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026

राशिफल @ 18 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 18, 2026

सोनू भैया की दहलीज पर रुंधे गले से बोले सीएम हेमंत- भरपाई मुमकिन नहीं

September 17, 2026

टरबाइन की गूंज के बीच उठी सफाई की अलख, जब बिजली बनाने वाले हाथों ने थामी झाड़ू

September 17, 2026

अमरापाड़ा में अब घर की चौखट पर आएंगे MBBS डॉक्टर, इलाके में दौड़ेगी हाईटेक मोबाइल मेडिकल वैन

September 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.