अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बरकट्ठा अनुमंडल के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कोलकाता से बिहार जा रही सियाराम बस पांतितीरी गांव के पास एनएच -19 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की छत पर प्रतिबंधित मांगुर मछली लदी थी। अधिक वजन से बस का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि बस में यात्रियों की संख्या कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला। गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटाया और मछली की ढुलाई से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। एनएच-19 पर पिछले कुछ महीनों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की नियमित जांच की मांग की है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें : तेज बारिश में धंस गया पुल का हिस्सा, खूंटी-सिमडेगा मेन रोड पर आवागमन ठप
इसे भी पढ़ें : टाटा-पूरुलिया हाईवे पूरी तरह जलमग्न, यातायात ठप
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर का मोस्टवांटेड दिल्ली एयरपोर्ट में धराया, बोला- मेरा हो जायेगा एनका’उंटर
इसे भी पढ़ें : पांच रोज तक होती रहेगी बारिश, अस्त-व्यस्त रहेगा आम जन-जीवन
इसे भी पढ़ें : तेज बारिश का असर रेलवे पर : कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट
इसे भी पढ़ें : खतरे के करीब पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन
इसे भी पढ़ें : कभी AK-47 से आग उगलने वाला आज DIG-SP के सामने हो गया नतमस्तक
इसे भी पढ़ें : रांची की ट्रैफिक व्यवस्था अब होगी दुरुस्त, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
इसे भी पढ़ें : नशा इंसान को ‘दरिंदा’ बना देता है, इससे दूर रह संवारे अपनी जिंदगी : इंस्पेक्टर कुलदीप
इसे भी पढ़ें : तेज बारिश का असर रेलवे पर : कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

