Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 03:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गढ़वा SDM संजय कुमार को नवाजेंगे गवर्नर गंगवार, कब और क्यों… जानें
झारखंड

गढ़वा SDM संजय कुमार को नवाजेंगे गवर्नर गंगवार, कब और क्यों… जानें

January 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गढ़वा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Garhwa (NityaNand Dubey) : गढ़वा SDM संजय कुमार नवाजे जायेंगे। उन्हें मतदाता दिवस यानी 25 जनवरी को रांची में पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें झारखंड को गवर्नर संतोष गंगवार के हाथों रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ पदाधिकारियों को गवर्नर के द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। बीते साल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संजय कुमार का भी नाम पुरस्कार की सूची में सम्मिलित किया गया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान संजय कुमार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थापित थे, उस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता को लेकर राज्य व्यापी कई बड़े सोशल मीडिया हैशटैग अभियान चला कर राष्ट्रीय स्तर तक झारखंड के प्रयासों को पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई थी। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के दायित्व को उत्कृष्टता के साथ निर्वहन किया। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गढ़वा में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में सी-विजिल ऐप की महत्ता, जागरूकता और प्रचार प्रसार पर बड़ा जोर दिया था। परिणाम स्वरूप पूरे राज्य में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर सबसे ज्यादा ऑनलाइन मामले गढ़वा विधानसभा में ही इस ऐप के माध्यम से दर्ज हुए। संजय कुमार द्वारा स्वयं लिखा और गाया मतदान अपील संबंधी लोकगीत भी काफी सराहा गया था।

राज्य स्तरीय पुरस्कारों की सूची जारी होने के बाद संजय कुमार ने कहा कि उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, एसपी दीपक पांडेय, अपर समाहर्ता राज माहेश्वरम तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय के मार्गदर्शन और निर्देशन में गढ़वा की पूरी निर्वाचन टीम ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान 80-गढ़वा निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों, रोजगार सेवकों, लिपिकों, कंप्यूटर ऑपरेटर्स, सुपरवाइजर्स, बीएलओ के अलावा सभी बीडीओ-सीओ, उड़न दस्ता दलों तथा थाना प्रभारियों द्वारा किए गए टीमवर्क के कारण ही यह पुरस्कार मिला।

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ की आधी-अधूरी तैयारी से श्रद्धालुओं को दिक्कत : अजय राय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 24 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article गढ़वा में Tiger की फिर से एंट्री, अब किसे बनाया खुराक… जानें

Related Posts

Headlines

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026
Headlines

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026
झारखंड

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.