Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 09:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकुंभ के लिये रांची से चलेंगी दस स्पेशल ट्रेन, कब-कब… जानें
Headlines

महाकुंभ के लिये रांची से चलेंगी दस स्पेशल ट्रेन, कब-कब… जानें

January 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के लिए 16 जनवरी से एक मार्च तक रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होगा। विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे।

रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेन का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर उनसे चर्चा की थी। उनसे आग्रह किया था कि कुंभ ट्रेन का परिचालन रांची के रूट से किया जाए। इससे रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पुरुलिया, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां सहित कई जिलों के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे। विभिन्न तिथियां को कुंभ के लिए चलने वाली यह विशेष ट्रेन यहां के यात्रियों के तीर्थाटन को सुगम बनाएंगी। रक्षा राज्य मंत्री ने इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है।

Advertisement Advertisement

सेठ ने कहा कि यह पहला अवसर है जब रांची को कुंभ मेला के लिए इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों की सौगात मिली है। हर ट्रेन का परिचालन रांची स्टेशन होकर ही होगा और पर्याप्त संख्या में यहां से इन्हें सीटें भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो, इसे लेकर रेलवे हर प्रकार की व्यवस्था कर रहा है। इन सभी ट्रेनों में सामान्य क्लास, स्लीपर क्लास और एसी क्लास की बोगियां भी उपलब्ध होगी। रांची से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त आरक्षित सीटों की व्यवस्था होगी। रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि 12 वर्षों के बाद लगने वाले इस महाकुंभ में अधिक से अधिक सनातनियों को जाना चाहिए और सनातन के इस महापर्व में भाग लेना चाहिए।

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

  • रांची से टूंडला (08067/08968) के लिए कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी।
  • भुवनेश्वर से टूंडला (08425) कुंभ मेला स्पेशल 22 जनवरी, 5 फरवरी, 19 फरवरी और 25 फरवरी।
  • टूंडला से भुनेश्वर (08426) कुंभ मेला स्पेशल 24 जनवरी, 7 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी।
  • टिटिलागढ़ से टूंडला (08314) कुंभ मेला स्पेशल 16 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 20 फरवरी और 25 फरवरी।
  • टूंडला से तितलागढ़ (08313) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 25 जनवरी, 8 फरवरी, 22 फरवरी और 01 मार्च।
  • तिरुपति से बनारस (07107) कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी, 8 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी।
  • बनारस से विजयवाड़ा (07108) कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 24 फरवरी।
  • नरसापुर से बनारस (07109) कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 2 फरवरी।
  • बनारस से नरसापुर (07110) कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी और 3 फरवरी को चलेगी।

इन ट्रेनों का कुल परिचालन 38 बार होगा।

इसे भी पढ़ें : नेपाली ने शूटरों को दिखाया था कोयला कारोबारी का ठिकाना, SP ने खोला राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाली ने शूटरों को दिखाया था कोयला कारोबारी का ठिकाना, SP ने खोला राज
Next Article डकैती कर भाग गये थे बंगाल, पुलिस ने खोज कर चार को दबोचा

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.