Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी आती हैं: मुख्यमंत्री
झारखंड

शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी आती हैं: मुख्यमंत्री

September 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी आती है। शिक्षा से आच्छादित होने के बाद आपको कोई गुमराह नहीं कर सकता। मैं तो संथाल के युवाओं से अपील करता हूं। आओ नौजवानों मिलकर संथालपरगना की तस्वीर और तकदीर बदलें। आप युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि जिस तरह आप ने अभाव की जिंदगी को जिया है। उस तरह आपकी आने वाली पीढ़ी अभाव की जिंदगी न जिये। दास बुधवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में मॉडल डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति देने के बाद संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र जहां अंगीभूत महाविद्यालय नहीं है वहां चरणबद्ध तरीके से डिग्री स्तरीय महाविद्यालय की स्थापना करने की योजना है। उन्होंने लिट्टीपाड़ा के युवाओं को बधाई दी और कहा कि आप से जो वादा किया वह आज पूरा कर रहा हूं। आपको याद होगा चार सितंबर को लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर कुछ छात्रों ने मुझ से लिट्टीपाड़ा में एक डिग्री कॉलेज खोलने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि वह घोषणा करते है कि तीन दिनों के अंदर डिग्री कॉलेज का अनुमोदन दे दूंगा। इसके बाद कॉलेज के लिए राशि स्वीकृति के बाद निविदा निकाली जाएगी और जल्द ही कॉलेज का निर्माण कार्य आरंभ होगा। मुख्यमंत्री ने रांची पहुंचते ही अगले ही दिन लिट्टीपाड़ा में कॉलेज खोले जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया, उच्च शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव और आज ही आदेश जारी हो गया। 15 करोड़76 लाख 99 हजार 6 सौ रुपये की मंजूरी दी गयी है।

Advertisement

लिट्टीपाड़ा के युवाओं को मिला कॉलेज

लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ छात्रों ने कहा था कि “मुख्यमंत्री जी यहां कॉलेज नहीं होने से हमें अन्यत्र जाकर पढ़ाई करने में बड़ी परेशानी होती है। आप इस समस्या का निदान करें। तब तो मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया और मंच से उन्होंने घोषणा कर दी थी कि तीन दिनों के अंदर कॉलेज प्रारम्भ करने की अनुशंसा मैं कर दूंगा। आज उन्होंने अपनी कही बातों को यथार्थ में बदल दिया। 21 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री ने लिट्टीपाड़ा के युवाओं से किया वादा पूरा किया। मालूम हो कि मुख्यमंत्री चार सितंबर को लिट्टीपाड़ा में आयोजित पीएम किसान निधि योजना का शुभारंभ करने गए थे। वहां उन्होंने पूरे राज्य के 7 लाख 15 हजार किसानों के खाते में 1 सौ 83 करोड़ की राशि लिट्टीपाड़ा से उनके खाते में हस्तांतरित व 16 सौ किमी ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 1 हजार 37 करोड़ की लागत से किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article29 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विकास भारती का करेंगे अवलोकन
Next Article दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.