Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनाथ बच्चों के लिये अभिभावक बने उपायुक्त
झारखंड

अनाथ बच्चों के लिये अभिभावक बने उपायुक्त

February 8, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
कोडरमा। गत 21 जनवरी को नगर पंचायत कोडरमा के घटोरिया जंगल में माइका चाल धसने से चंदर दास , लखन दास , महेन्द्र दास , एवं कैशल्या देवी  की अकाल मौत हो गयी थी। इन्हीं के कमाई से इनके घर का चूल्हा जलता था। कोडरमा प्रखंड के पुरनानगर के रहने वाले परिवार के घर में उस त्रासदी का मातम अभी भी छाया हुआ है, बच्चे और घर की स्त्रियां की आंखे अभी भी नम हैं।
पुरनानगर के रहने वाले की मौत होने के उपरांत उनके बच्चों का जीवन अंधकारमय हो गया है। पुरनानगर के महेन्द्र दास और कैशल्या देवी की मौत के बाद अनाथ उनके दो बच्चों के लिये उपायुक्त रमेश घोलप ने संवेदनशीलता दिखाते हुये पहल की है। विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ सांत्वना और मदद के उददेश्य से वे सोमवार को मर्माहत परिवार के घर पहुंचे। उपायुक्त ने अभिभावक बन परिवार स्वर्गीय महेंद्र दास के 15 वर्षीया पुत्री ममता कुमारी व स्व. विनोद मुर्म के पुत्र राहुल मुर्मू के घर जाकर कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय व समग्र आवासीय विद्यालय में नामांकन करवाया और अपने हाथ से रजिस्टर में नाम दर्ज करवाकर अभिभावक के रूप में हस्ताक्षर भी किया। उन बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस, किताब, कॉपी तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ समुचित सुविधा देते हुए शिक्षा प्रदान की जाएगी। वहीं प्रक्रिया पूरी कराते हुये राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ की स्वीकृति दी गई। जिसके तहत प्रत्येक परिवार को बीस हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में दी जाएगी। जिला प्रशासन के द्वारा मृतक के तीन परिवार के विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन की स्वीकृति की गयी है। जिसमें सुनीता देवी, सरस्वती देवी और धनवा देवी को विधवा पेंशन का लाभ दिया गया। समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत परिवार के दो बच्चों को  वित्तीय सहायता के रूप में प्रतिमाह दो हजार प्रति दिया जाने का स्वीकृति पत्र भी उपायुक्त ने बच्चों को सौंपा। इस योजना के तहत मिलनेवाली राशि को 3 साल के उपरांत बच्चों की उम्र 18 साल होने तक बढाया जा सकेगा। जिन बच्चों का गोल्डेन कार्ड नहीं बना था, आयुष्मान भारत योजना के तहत तत्काल उनका गोल्डेन कार्ड बनाया गया। इस आपदा के समय में जिला प्रशासन के ओऱ से सभी परिवारों को 50 किलोग्राम का अनाज उपलब्ध कराया गया। उपायुक्त ने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इन बच्चों का भविष्य संवारने में साथ दें। वे जहां तक पढ़ना चाहे, उन्हें पढ़ाये, ताकि ये बच्चे अपने आने वाले समय को बेहतर बना सके औऱ अपना उज्जवल भविष्य संवार सके।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआस्था का केंद्र बना श्री राम जानकी रथ
Next Article आपराधिक घटना देने की फिराक में घूम रहे दो अपराधी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.