Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के इस विभाग में नियुक्ति के लिए आज अंतिम मौका, जल्दी करें आवेदन
झारखंड

झारखंड के इस विभाग में नियुक्ति के लिए आज अंतिम मौका, जल्दी करें आवेदन

October 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची।  राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) में 49 सहायक निदेशक व वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति होगी. जेपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जायेंगे.

लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार और कार्य अनुभव के लिए देय अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा. लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी औरर प्रत्येक प्रश्न के तीन अंक मिलेंगे. यानी कुल 100 प्रश्नों के लिए 300 अंक होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जायेगी. प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए एक अंक दंड स्वरूप काटा जायेगा.

auto

अधिकतम 30 अंक मिलेंगे

इंटरव्यू में अधिकतम 30 अंक दिये जायेंगे. 14 विभागों में भरी जानेवाली कुल रिक्तियों की संख्या के ढाई गुना उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने जायेंगे. इंटरव्यू में कार्यानुभव के लिए देय अंक राज्य या केंद्र सरकार के किसी विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रत्येक वर्ष के लिए पांच अंक और अधिकतम 20 वरीयता अंक दिये जायेंगे.

 

कार्यानुभव कम से कम दो वर्ष का हो. कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा 50 प्रश्नों के लिए कुल 50 अंक का होगा. उत्तीर्ण होने के लिए 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इस नियुक्ति के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनकी उम्रसीमा एक अगस्त 2020 तक न्यूनतम 21 वर्ष हो. अधिकतम उम्रसीमा अनारक्षित के लिए 35 वर्ष, बीसी वन व बीसी टू के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए 38 वर्ष, एसटी/एससी के लिए 40 वर्ष, इडब्ल्यूएस के लिए 35 वर्ष निर्धारित हैं. नि:शक्त के लिए उम्रसीमा में 10 वर्ष और एक्स सर्विसमैन के लिए पांच वर्ष की छूट है. झारखंड सरकार के अंतर्गत लगातार तीन वर्ष तक नियमित सेवा करनेवाले को उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के SNMMCH से एक नवजात की चोरी, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें
Next Article 8-14 साल के बच्चों पर हमला कर रही यह जानलेवा बीमारी, 15 दिन में तेजी से बढ़े मरीज, भर गया अस्पताल

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.