Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 11:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने बच्ची को जख्मी किया, इलाज के दौरान मौत
झारखंड

पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने बच्ची को जख्मी किया, इलाज के दौरान मौत

December 11, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मेदिनीनगर। पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में एक तेंदुए के हमले में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार सुबह एमआरएमसीएच में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

लातेहार जिले के औरिया गांव निवासी विष्णु सिंह की 12 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी इन दिनों अपने फूफा के घर उकामाड गांव के पुरानी टोला में आई हुई थी। मृत बच्ची के फूफा दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को छह-साढ़े छह बजे के आसपास किरण दो अन्य बच्चियों के साथ कॉपी औऱ पेन लेने पास की ही दुकान पर गई थी। अचानक बच्चियां हल्ला करने लगीं कि पकड़ लिया। वहां पहुंचे तो देखा कि तेंदुए ने बच्ची को पकड़ रखा है। हल्ला करने पर भी नहीं छोड़ रहा था। बाद में और गांव वाले जुटे तो लेपर्ड बच्ची को छोड़कर भागा और हम लोग बच्ची को एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया। बच्ची ने इलाज के क्रम में देर रात एक बजे दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार सुबह एमआरएमसीएच में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद वन विभाग ने सरकारी प्रावधानों के तहत 26000 की तत्काल सहायता राशि दी और सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली अन्य सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। वनपाल शशांक शेखर पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना में लेपर्ड के शामिल होने की बात आ रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबढ़ती कोचिंग संस्कृति पर बहस की जरूरत : शिक्षा सचिव
Next Article केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को बन्ना गुप्ता ने सौंपा ज्ञापन

Related Posts

Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.