अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में दारू यानी शराब सस्ती हो सकती है। उत्पाद विभाग शराब पर लगने वाले वैट को 70 प्रतिशत घटाने जा रही है। अभी 75 प्रतिशत वैट लगता है, 70 प्रतिशत घटाने के बाद यह सिर्फ पांच परसेंट लगेगा। क अनुमान के अनुसार, जो शराब अभी 5000 रुपए में मिलती है, वह घटकर लगभग 3200 रुपए में मिलेगी। यानी, शराब लगभग 1800 रुपए सस्ती हो जाएगी। लेकिन यह तभी होगा जब कैबिनेट इस प्रस्ताव को पास कर देगी। उत्पाद विभाग इसकी तैयारियों में जुट चुका है। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और वित्त विभाग ने भी इस पर सहमति दे दी है। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में वैट कम होने के कारण झारखंड को आर्थिक नुकसान हो रहा था। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा और मंजूरी मिलते ही लागू हो जाएगा। उम्मीद है कि वैट घटने से सरकार को राजस्व में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
राज्य सरकार को उम्मीद है कि वैट कम करने से शराब की बिक्री बढ़ेगी। जानकारों का मानना है कि 70 प्रतिशत वैट घटाने से शराब की बिक्री में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। उन्हें उम्मीद है कि वैट घटाने के बाद सरकार को इस साल लगभग 4500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग ने 2700 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। पिछले चार महीनों में ही सरकार को शराब से 1400 करोड़ रुपए मिले हैं। वैट घटने से राजस्व में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : रांची सहित 12 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, चलेंगी तूफानी हवाएं
इसे भी पढ़ें : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे रांची, करेंगे यह काम
इसे भी पढ़ें : लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP
इसे भी पढ़ें : तालाब में नहाने गयी चार लड़कियां, फिर जो हुआ… सभी को रुला गया
इसे भी पढ़ें : “मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला



