WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के खखपरता गांव में सोमवार को एक युवक की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेड़ में लटका दिया गया। मृतक युवक की पहचान खखपरता गांव के मिसिर टोली के उत्तम तिग्गा के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि उत्तम तिग्गा मेला देखने गया था। वहीं नाच-गान के दौरान गांव के ही राजेश उरांव के पॉकेट से पैसा निकालने को लेकर उत्तम का विवाद हो गया था। जिसके बाद राजेश उरांव ने गुस्से में आकर उत्तम तिग्गा के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को खखपरता मंगराटोली सखुआ पेड़ बगान में पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
