Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 12:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, विपक्ष में गठबंधन को लेकर ऊहापोह
झारखंड

भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, विपक्ष में गठबंधन को लेकर ऊहापोह

September 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

खूंटी। विधानसभा चुनाव की तिथि निकट आते ही अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल परवान चढ़ने लगी है। खूंटी सीट से तो राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री व वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा को भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है, पर तोरपा सीट के लिए पार्टी में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। वैसे तोरपा से पूर्व विधायक कोचे मुंडा रेस में सबसे आगे बताये जाते हैं। कोचे मुंडा एक बार संयुक्त बिहार विधानसभा में और एक बार झारखंड विधानसभा में तोरपा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वह झामुमो के विधायक पौलुस सुरीन से महज 42 वोटों से हार गये थे।

वैसे भी कोचे मुंडा की छवि काफी स्वच्छ मानी जाती है, पर पार्टी के ही कुछ लोगों का आरोप है कि पूर्व विधायक तोरपा में कुछ गिने-चुने कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देते हैं। इस आम कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। वैसे तोरपा विधानसभा सीट से पार्टी टिकट के लिए पूर्व सांसद कड़िया मुंडा के बेटे जगन्नाथ मुंडा भी टिकट के प्रबल दावेदार बताये जाते हैं। उनके अलावा जिला परिषद सदस्य जयमंगल गुड़िया, रनिया मंडल के अध्यक्ष निखिल कंडुलना, बानो मंडल अध्यक्ष अजीत टोपनो, रूप लक्ष्मी मुंडा, मानू मुंडा सहित कई संभावित दावेदार बताये जाते हैं।
गठबंधन को लेकर विपक्षी दलों में असमंजस की स्थिति
विपक्षी गठबंधन द्वारा अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि झामुमो, कांग्रेस, झाविमो जैसे दल मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इसके कारण टिकट के दावेदार भी ऊहापोह की स्थिति में हैं। राजनीति के जानकार कहते हैं कि दो लोकसभा चुनाव में गठबंधन का हश्र पार्टी के नेता देख चुके हैं। इसलिए यदि सभी अलग-अलग चुनाव लड़ें, तो शायद किसी को आश्चर्य न हो। वैसे झामुमो से कर्रा पंचायत के मुखिया अजय टोप्पो की दावेदारी को खूंटी में काफी मजबूत माना जा रहा है। कांग्रेस से बैजनाथ मुंडा, पीटर मुंडू, सुशील सांगा सहित कई दावेदार ताल ठोंक रहे हैं। दो बार से तोरपा का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक पौलुस सुरीन का टिकट तय माना जा रहा है, लेकिन पार्टी निर्देश से हट कर काम करने को लेकर चर्चा में रहे विधायक पौलुस सुरीन ने खूंटी लोकसभा चुनाव और कोलेबिरा उप चुनाव में पार्टी के निर्णयों का खुलकर विरोध किया था। विधायक के विरोधी कहते हैं कि यह उनके खिलाफ जाता है, लेकिन गुरुवार को झामुमो की परिवर्तन यात्रा में पौलुस सुरीन ने ऐतिहासिक भीड़ जमाकर अपनी दावेदारी को और मजबूत कर ली है। कांगे्रस से पुनित हेंब्रम सहित

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो व कांग्रेस की नीयत सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था: रघुवर दास
Next Article बिशुनपुर में राष्ट्रपति का आगमन गौरव की बात : पद्मश्री अशोक भगत

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
झारखंड

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
झारखंड

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.