WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। प्रखंड के शिलाड़ीह पंचायत निवासी तुलसी गिरी, पिता सरयू गिरी का अर्ध निर्मित मकान में रखा ट्रैक्टर भर पुवाल एवं लगभग 3 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। आग किस कारण से लगा है अभी तक पता नहीं लग पाया है। भुक्तभोगी तुलसी गिरी ने बताया कि अनुमानतः कोई अज्ञात व्यक्ति धूम्रपान करने के चक्कर में आग लग गया हो ।श्री गिरी ने बताया कि अब हमारे पास मवेशियों को खिलाने के लिए कुछ भी पुवाल नहीं बचा है ।हम लोग काफी गरीब हैं जो धान कुछ बचा था वह भी जलकर स्वाहा हो गया। स्थानीय वार्ड सदस्य प्रदीप पांडेय और समाजसेवी राजकुमार गिरी ने कहा की ये निहायत ही गरीब परिवार से हैं। इनका मकान अभी अर्ध निर्मित है इन्हें प्रशासन से यथा शीघ्र मदद मिलना चाहिए।

