WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चलकुसा। प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र यूएचएच जमसोती में गुरुवार को संकुलाधीन प्रधानाध्यापको , शिक्षकों के साथ एक दिवसीय बैठक का आयोजन संकुल संचालक तालेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया ।
मौके पर संकुल के सीआरपी लक्ष्मण मिस्त्री द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें बच्चों के आधार व बैंक खाता की स्थिति, विद्यालय में एफएलएन समिति गठन करवाने, नेशनल अचीवमेंट सर्वे ,ऑनलाइन कक्षा का संचालन, शिक्षकों का पुष्टिकरण, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, चावल वितरण तथा वर्ग पांच एवं आठ के छात्रों का प्रमोशन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
मौके पर संचालक तालेश्वर प्रसाद ,सीआरपी लक्ष्मण मिस्त्री ,शिक्षक संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अनवर हुसैन, द्वारिका दास समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

