WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लातेहार। झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के एक उग्रवादी मोहन परहिया (25) ने गुरुवार को लातेहार SP ऑफिस में आत्मसमर्पण किया। मोहन परहिया 2018-19 से नक्सल गतिविधियों में शामिल था। पहले वो भाकपा माओवादी फिर TPC उग्रवादी संगठन में भी काम कर चुका है। मोहन परहिया पर लातेहार जिले के तीन थाना बारेसाढ़, महुआडांड और लातेहार में 5 मामले दर्ज हैं। वो लातेहार के छिपादोहर थानाक्षेत्र के नावाडीह चकलवाटोला का रहने वाला है। मोहन परहिया के सरेंडर करते वक्त DIG राजकुमार लकड़ा, SP प्रशांत आनंद और ASP विपुल पांडे उपस्थित थे।

