Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सदन में हंगामें पर बोले याेगी- ज्यादा गर्मी न दिखाएं, सबका पेट दर्द दूर कर दूंगा
देश

सदन में हंगामें पर बोले याेगी- ज्यादा गर्मी न दिखाएं, सबका पेट दर्द दूर कर दूंगा

February 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर समाजवादी पार्टी पर तल्ख होते जा रहे हैं. विधान परिषद में मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान सपा के एमएलसी नाराज़ हुए और कई शब्दों पर आपत्ति जताई. इस पर सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोग ज्यादा गर्मी ना दिखाएं, जो जिस भाषा को समझता है, उसे उसी भाषा मे समझाया जाता है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में पहले अपना आचरण सुधारे, सुनने की आदत डालें सपा के लोग, सबके पेट का दर्द दूर कर दूंगा. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे. इसी दौरान सीएम योगी ने किसानों का मसला उठाया, जिस पर सपा के सदस्य हंगामा करने लगे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले मुस्कुरा कर कहा, ‘आप लोग सदन की गरिमा को सीखिए, मैं जानता हूं कि आप किस प्रकार की भाषा और किस प्रकार की बात सुनते हैं, और उसी प्रकार का डोज भी समय-समय पर देता हूं.’ यह सुनते ही सपा के सदस्य आग बबूला हो गए और हंगामा करने लगे.
इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का पारा भी गर्म हो गया और उन्होंने कहा, ‘गर्मी यहां दिखाने की आवश्यकता नहीं है, सदन है, इसकी मर्यादा का पालन कीजिए, और पालन करना सीखिए, जो जिस भाषा को समझेगा, उसे उस भाषा में जवाब मिलेगा, अगर बोलते हैं तो सुनने की भी आदत डालिए.’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘संसदीय लोकतंत्र की सभी परम्पराओं का हम सम्मान करते हैं, अगर किसी को गलतफहमी होगी कि सदन में जितनी उद्दंडता कर लेगा, उसकी उतनी तारीफ होगी, ये उसकी गलतफहमी होगी, हम ऐसा आचरण करें कि जनता उसका अनुसरण करेगी, विश्वसनीयता का संकट खत्म होना चाहिए, अच्छे आचरण को जनता फॉलो करती है.’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सदन में चिल्लाने से काम नहीं चलता, विश्वसनीयता का संकट खत्म हुआ, स्टेट गेस्ट हाउस कांड कौन नहीं जानता है, आजादी के पहले नेता सम्मानित शब्द था, आजादी के बाद नेता शब्द का सम्मान खत्म हुआ, हर कोई इसके लिए जिम्मेदार है, इसके बारे में हमसब को सोचने की जरूरत, जनता को प्रेरित करना हम सबका दायित्व है.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआलू के बोरियों में मिली शराब की पेटिया, ट्रक पलटने से हुआ खुलासा
Next Article उग्रवादी मोहन परहिया ने किया सरेंडर

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.