Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 04:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव में किया पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण
झारखंड

विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव में किया पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण

May 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बड़कागाँव। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए लगातार ऑक्सीमीटर वितरित कर रही हैं, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की सही तरीके से जांच की जा सके। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के पंचायतों में ऑक्सीमीटर वितरित किए जा रहे हैं। संबंधित पंचायतों में एक व्यक्ति का चयन स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में किया गया है जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। इसके अनुश्रवण के लिए बाकायदा कमेटी भी बनाई गई है।

घर में इलाजरत जिन लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है, उन्हें इन ऑक्सीमीटर के माध्यम से सहायता मिलेगी। ऑक्सीमीटर प्रदान करते हुए उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि  गांव घर में अगर किसी को कोरोना संबंधित लक्षण किसी व्यक्ति में दिखे या कोई घर पर पॉजिटिव हो तो उनका ऑक्सीजन लेवल दिन में तीन बार नापते रहें। अगर उनका ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे गिर रहा हो तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में एडमिट हो जाना चाहिए।

विधायक ने अपने द्वारा चुने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ से लोगों को हर प्रकार से सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संबंधित अधिकारी को मरीजों के हालत की जानकारी देते रहें ताकि एंबुलेंस सेवा से जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक ले जाया जा सके। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि ऑक्सीमीटर वितरण करने का उद्देश्य यह है कि घर पर इलाजरत लोग सही समय पर स्थिति की गंभीरता की जानकारी होने पर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा सकें।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सुरेश महतो, अजय पासवान, मोहम्मद शमशेर आलम, त्रिलोकी साव, पंकज साव, प्रदुम साव, हाजी तबस्सुम, फागू राम, चंद्रिका साव, छोटे खान, प्रेमचंद साव, सुरेश चौधरी एवं अन्य मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंद पड़ा था अस्पताल, अंदर जाकर देखा तो भर्ती थे मरीज, जांच टीम हुई हैरान
Next Article हरली पंचायत में किया गया सेविकाओं के बीच मेडिसिन किट का वितरण

Related Posts

Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.